
रिपोर्ट- सचिन कुमार/परिपाटी न्यूज़ मीडिया बिजनौर
बिजनौर(परिपाटी न्यूज़)। उत्तर प्रदेश के बिजनौर में रामोत्सव कार्यक्रम का आयोजन भाजपा के युवा नेता प्रिंस चौधरी के द्वारा किया गया । रामोत्सव कार्यक्रम के इस आयोजन में भाजपा के युवा नेता प्रिंस चौधरी ने कारसेवको को सम्मानित , दिव्यांगों को साइकिल वितरण, गरीब महिलाओं को कंबल वितरण, तथा गरीब कन्याओं को शादी के लिए 25-25 हजार का अनुदान देकर अपनी समाज सेवा को जगजाहिर करने का प्रयास किया। बिजनौर के नूरपुर रोड स्थित लार्ड शिवा बैंकट हाल में आज हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहें यदि सही शब्दों में कहा जाये तो उपलब्ध सभी कुर्सियां फुल थी। प्रिंस चौधरी ने सभी कार्यकर्ताओं तथा वहाँ पंहुचने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज मैं बहुत खुश हूँ।

क्योंकि आज मैं दिल खोलकर सेवा कर सकूंगा। आपको बतादे कि प्रिंस चौधरी के द्वारा दिव्यांगों को 26 ट्राईसाईकिल,गरीब व जरूरतमंदों को 2000 रजाई व 2000 कम्बल, तथा गरीब कन्याओं की शादी के लिए 25 -25 हजार के 60 चैक वितरित किये गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के पंहुचने तक लोगों ने राजस्थान से आये कलाकारों द्वारा रागिनी का आनंद लिया। प्रिंस चौधरी और उनके परिवार के सभी सदस्यों ने सभी अतिथियों को राममंदिर की प्रतिमा देकर सम्मानित किया। वहीं बात करें अंशु चौधरी पत्नी प्रिंस चौधरी की तो उन्होंने मुख्य अतिथियों का तो सम्मान किया ही साथ ही पत्रकारों को भी सम्मानित किया। परिपाटी न्यूज़ ने कार्यक्रम पंहुचे लाभार्थियों एवं अन्य लोगों से भी बातचीत की जिसमें लोगों ने प्रिंस चौधरी को धन्यवाद देने के साथ साथ आशीर्वाद भी दिया कि भाजपा की तरफ प्रिंस चौधरी को ही लोकसभा का टिकट मिले और वो चुनाव जीतकर लोगों की इसी प्रकार सेवा करते रहें। लार्ड शिवा में आयोजित कार्यक्रम में बिजनौर लोकसभा क्षेत्र में आने वाले लगभग सभी मंडलों के मंडल अध्यक्ष अपनी टीम के साथ उपस्थित रहें जिन्हें प्रिंस चौधरी द्वारा सम्मानित किया गया। आज का ये कार्यक्रम देखकर ये अनुमान लगाना कदापि अनुचित नहीं होगा कि प्रिंस चौधरी भाजपा की ओर से लोकसभा के प्रबल दावेदार हैं। कार्यक्रम का संचालन पुष्पराज पंवार ने तथा अध्यक्षता शोभा देवी ने की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पंहुचे प्रशांत अरोड़ा राष्ट्रीय सह महामंत्री भाजपा ने जनता को सम्बोधित करते हुए श्री राम के उत्तम चरित्र का वर्णन करते हुए कहा कि श्री राम का चरित्र सुकून देने वाला है।

कार्यक्रम में इनके अतिरिक्त भीम सिंह प्रधान, भाजपा के झालू मंडल से मंडल महामंत्री राजू उपाध्याय व अमरजीत सिंह, नीतू कुमार, शुभम भौजयान प्रदेश महासचिव हिन्द महाशक्ति सेना अराजनैतिक उत्तर प्रदेश, आदोपुर मण्डल अध्यक्ष देवेंद्र मलिक ,महामंत्री आशीष शर्मा,महामंत्री कुलदीप सिंह, मोहम्मदपुर देव मल पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र भुईयार तथा वर्तमान अध्यक्ष विष्णुपद आदि के अतिरिक्त लोकसभा बिजनौर में आने वाले लगभग सभी मंडलो के मंडल अध्यक्ष तथा मंडल महामंत्री और कार्यकर्ताओं में , प्रेम शर्मा, धीर सिंह, सुमन त्यागी, मंडल अध्यक्ष सतेंद्र काकरान , राजेन्द्र सिंह, पवन त्यागी, संजय चौधरी, मनोज जोधा, अशोक धीमान, मनोज ठाकुर, इन्द्र पाल सिंह, दिनेश सैनी, वीर पाल सिंह सहरावत, मुकेश जोधा, हरिओम शर्मा, सचिन कौशिक सुंदर सिंह। शोभा शर्मा, नवनीत चौधरी, राकेश सैनी, पुखराज सैनी, देवेंद्र सिंह, विपिन चौधरी, देवेंद्र सिंह त्यागी, कृष्ण पाल आर्य, राजेन्द्र सिंह आदि के साथ साथ हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।