Spread the love

रिपोर्ट-सतवेन्दर सिंह गुजराल/परिपाटी न्यूज़ मीडिया नूरपुर

राजा का ताजपुर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़)पुलिस चौकी पर व्यापारियों व सभ्रांत व्यक्तियों की बैठक हुई जिसमें कस्बे में हो रही छुट पुट घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए व्यापारियों से पुलिस ने सहयोग मांगा। नूरपुर थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार विशिष्ट ने ताजपुर में हो रही छूटपुट घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए ताजपुर पुलिस चौकी पर व्यापारियों व संभ्रांत व्यक्तियों के साथ एक बैठक की जिसमें थाना प्रभारी ने कहा कि व्यापारियों को दुकानों की देखभाल के लिए चौकीदार रखने चाहिए अपनी दुकानों पर कैमरे एवं चौराहों पर लाईट लगनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि सभी पुलिस का सहयोग करे उधर व्यापारियों ने कहा कि पुलिस रात्री में गश्त के दौरान हूटरों का इस्तेमाल अधिक करती है जिससे चोर चोकन्ने हो जाते है।रात्रि में गश्त के दौरान हुटरो का इस्तेमाल कम किया जाए ओर संदिग्ध व अपराधी प्रवृति के लोगो पर शिकंजा कसा जाए | बैठक में नूरपुर थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार विशिष्ट चौकी प्रभारी जगपाल सिंह शाहरुख अहमद रामकुमार सिंह कश्यप,मनोज अग्रवाल, डॉ अरुण अग्रवाल ,इंतजार अहमद विरेन्द्र शर्मा , मदन सैनी,बिनू शर्मा,जितेन्द्र कुमार तोमर,स सतवेन्द्र सिंह गुजराल ,शुभम वालिया,मुजाहिद फारूकी ,सुनील त्यागी, सुमित कुमार आदि मौजूद रहे |

By Rahul Tomer

C.E.O(IT Dept.) Paripati News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *