Spread the love

रिपोर्ट- विक्की जोशी

बिजनौर परिपाटी न्यूज। शनिवार शाम को जिला अध्यक्ष विवेक गुप्ता के आवास पर संघठन की एक बैठक हुई जिसमें मुख्य वक्ता संजीव अग्रवाल प्रदेश मंत्री उपस्थित हुए बैठक का संचालन युवा जिला मंत्री वासु अग्रवाल ने किया जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष नीतू अग्रवाल ने की बैठक मे मुख्य एजेंडा मे, हाल ही मे संघठन के पूर्व जिला अध्यक्ष राजकुमार गोयलजी ने संघठन से इस्तीफा दे दिया है। संघठन के प्रदेश मंत्री संजीव अग्रवालजी ने बताया कि राजकुमार गोयल ने किसी दूसरे संघठन मे सदस्यता ली है, जिसका नाम भी व्यापारी सुरक्षा फोरम है जिसके प्रदेश अध्यक्ष अनिल जैन एवं प्रदेश संयोजक मनोज टण्डन है । अशोक गोयल जो कि गाजियाबाद कवि नगर निवासी हैं वही व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान, (रजिस्टर्ड) के राष्ट्रीय संयोजक एवं प्रदेश अध्यक्ष है। मनोज टंडन एवं अनिल जैन के द्वारा इसी नाम से संगठन बनाने के विरुद्ध हमारे संगठन के द्वारा गाजियाबाद कोर्ट में दिनांक 30,09,2023 को मुक़दमा दर्ज किया गया जिसमें धारा 420,120b के अंतर्गत अपराध सिद्ध हुआ। अशोक गोयल के अनुसार संघठन पंजीकरण संख्या

3171/549 दिनांकित 18,05,2017 द्वारा दिल्ली मे पंजीकृत संस्थान है जो कि पूरे उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश मे विस्तार के लिए गठित किया गया संघठन है।प्रदेश के 51 जिलों मे जिसकी सभी इकाइयां काम कर रही है। मनोज टण्डन अनिल जैन हमारे ही संघठन से निकाले गए पदाधिकारी है जो कि अशोक गोयल जी के साथ काम कर रहे थे। कुछ वर्ष पूर्व संघठन से निकाले जाने के बाद इसी नाम से खुद ही फर्जी तरीके से संघठन बना लिया उसकी फर्जी संघठन मे पूर्व जिला अध्यक्ष राजकुमार गोयल जिला अध्यक्ष पद पर चयनित हुए हैं। हमारे प्रदेश मंत्री ने दो टूक कहा कि सही संघठन अशोक गोयल का है संघठन नाम विवाद का मामला अभी कोर्ट मे विचार अधीन है जल्द ही इस पर फैसला होगा। संजीव अग्रवाल ने कहा संघठन के सभी पदाधिकारी सब मिलकर पूरी निष्ठा से अपने संगठन को मजबूत करे। कुछ लोग गलत दुष्प्रचार करे तो उन्हें संज्ञान में न लेवे। उनके विरुद्ध अपराधिक कानूनी

कारवाई चल रही है। सब सावधान रहे। बिजनौर के कुछ साथी उनके साथ गए है उन्हे शीघ्र अपनी भूल का अहसास होगा। सभी पदाधिकारी जिला अध्यक्ष विवेक गुप्ता एवम उनकी टीम को पूरा सहयोग देवे।बैठक मे जिला अध्यक्ष विवेक गुप्ता जिला संरक्षक अनिल कम्बोज वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीतू अग्रवाल एवं जिला कोर कमेटी के द्वारा सर्व सहमती से तूफैल अहमद वार्ड सभासद को संघठन का जिला संघठन मंत्री ओर संजू शर्मा को नगर अध्यक्ष एवं संजीव चौधरी पूजा मैडिकल को जिला कोर कमेटी का सदस्य मनोनीत किया ।सभी फैसले संघठन जिला कोर कमेटी लाएगी ।संघठन सदस्यता अभियान चाला कर जिला नगर इकाई के पदाधिकारी बनाए गी । बैठक मे प्रदेश मंत्री संजीव अग्रवाल जिला संरक्षक अनिल कम्बोज जिला अध्यक्ष विवेक गुप्ता जिला उपाध्यक्ष नजीबाबाद से पधारे आदिल अहमद नीतू अग्रवाल जिला उपाध्यक्ष देवेश चौधरी संजीव चौधरी नवयुक्त जिला संघठन तूफैल अहमद नवयुक्त नगर अध्यक्ष संजू शर्मा युवा जिला अध्यक्ष राहुल वर्मा जिला मंत्री वासु अग्रवाल जिला उपाध्यक्ष गोपाल धीमान जिला संघठन मंत्री युवा राहुल राणा राजपूत झालू रोड इकाई अध्यक्ष ब्रह्मपाल सिंह महामंत्री सुनील अग्निहोत्री सिरधनी रोड इकाई अध्यक्ष वसीम अहमद महामंत्री शमीम अहमद बुखारा रोड इकाई अध्यक्ष शकील अहमद एवं महामंत्री हेमराज सिंह रामलीला कई अध्यक्ष विशाल कंबोज एवं महामंत्री जितेंद्र धीमान बालाजी एग्रीकल्चर काजीपाड़ा महामंत्री इकाई शाह आलम नगर उपाध्यक्ष गौरव चौधरी सुनील राजपूत विपिन कम्बोज नगर मंत्री राजू कम्बोज नगर मंत्री विकास धीमान आशु चौधरी आदि पदाधिकारी बैठक में उपस्थित रहे।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद