संवाददाता देवेश्वर धीमान
गंज बिजनौर परिपाटी न्यूज़।श्री रामलीला कमेटी गंज के मंच पर ध्वजारोहण का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया गया । प्रातः काल से ही देशभक्ति के गानों से मंच का वातावरण उल्लास पूर्ण बना दिया गया था, व्यापारी सुरक्षा फोरम के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राकेश कुमार (नगर संगठन मंत्री व्यापारी सुरक्षा फॉर्म) रहे, जिन्होंने ध्वजारोहण कर श्री रामलीला कमेटी का सम्मान बढ़ाया, कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष

महेश अग्रवाल, युवा नगर अध्यक्ष विकांसू तोमर, जिला मंत्री (युवा) वासु अग्रवाल के साथ अन्य व्यापारी भरी मात्रा में उपस्थित रहे ।कार्यक्रम का संचालन आशु अग्रवाल (अध्यक्ष – श्री रामलीला कमेटी) ने किया तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता बाबू श्यामसुंदर ने की, कार्यक्रम में राहुल शर्मा एडवोकेट, कुलबीर सिंह, नीरज शर्मा और संदीप महेश्वरी के साथ सभी व्यापारी उपस्थित रहे । कार्यक्रम के केंद्र में महेश अग्रवाल जी ने मार्गदर्शन कर सभी का आभार व्यक्त किया ।