Spread the love

रिपोर्ट मुनेश चन्द शर्मा परिपाटी न्यूज मीडिया चांदपुर

चान्दपुर बिजनौर (परिपाटी न्यूज) जिला बिजनौर के तहसील चांदपुर 24 जनवरी 2024 दिन बृहस्पतिवार को एस० पी० कॉलेज तिगरी चांदपुर बिजनौर की राष्ट्रीय सेवा योजना एनएसएस के छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शतप्रतिशत मतदान करने हेतु शपथ ली। शपथ कॉलेज प्रबन्धक राहुल बंसल ने दिलाई। इस अवसर पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया ।

महाविद्यालय के प्रबन्धक राहुल बंसल ने कहा कि लोग आने वाले लोकसभा चुनाव में निर्भीक होकर मतदान करें। उन्होंने कहा कि चुनाव में भाग लेना बहुत ही पूण्य का कार्य है। स्वयंसेवी ने ग्रामीणों को मतदान के महत्व बताऐ। युवा राष्ट्र की रीढ हैं। उन्होंने कहा कि बिना युवाओं के किसी भी देश की तरक्की संभव नहीं है। महाविद्यालय के चैयरमैन संदीप बंसल ने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस का मुख्य उद्देश्य नागरिकों के मध्य चुनावी जागरूकता पैदा करना है।

साथ ही उन्हें चुनाव में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस पहली बार मनाने की शुरुआत तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने वर्ष 2011 में की थी। इस अवसर पर कॉलेज राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी प्रगति राठी, जितेंद्र कुमार, सोमपाल तंवर, चंकित कुमार यादव, आकाश बाबु, प्रभाकर शर्मा, विपिन कुमार, अभिषेक अग्रवाल, अशोक वर्मा, संगीता, राजेंद्र पाल सिंह, सोनू कुमार , योगेश कुमार , सुम्बुल , इनतिबा ,रेखा , सुहाना फिरोज , गरिमा शर्मा आदि मौजूद रहे।

By Rahul Tomer

C.E.O(IT Dept.) Paripati News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *