Spread the love

संवाददाता देवेश्वर धीमान

बिजनौर परिपाटी न्यूज | जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में आज प्रातः 11:00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ दिलाई गई। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस को सफल बनायें। उन्होंने कहा कि हमारा देश विश्व का विशालतम लोकतांत्रिक देश है। हमारे संविधान में हर व्यक्ति को समान अधिकार प्राप्त हैं, इसमें न कोई छोटा है और न कोई बड़ा है। हमें इस आजादी की रक्षा, देश व समाज का निर्माण, प्रेम तथा सद्भावना व

मेलजोल से रहना तथा सभी धर्मो का आदर करना चाहिए और इन सबके लिए नितांत आवश्यक है कि देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भलीभती बनी रहे।उन्होंने कहा कि आज हम सब लोगों ने जो शपथ ली है उसे शत प्रतिशत पालन करते हुये लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष व मा0 निर्वाचन आयोग की मंशा के अनुरूप सकुशल सम्पन्न करायें और अपने-अपने क्षेत्रो में जिन्हे जो कार्य/दायित्व सौंपे गये उनका भली प्रकार से निर्वहन करें।इसके उपरान्त शपथ दिलाते हुये कहा कि “हम, भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे। इसके साथ ही स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।“इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन विनय कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक दीपाली भार्गव, उप जिलाधिकारी हर्ष चावला, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी प्रमोद कुमार सहित कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालयों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद