
रिपोर्ट-जितेंद्र कुमार तोमर/परिपाटी न्यूज़ मीडिया चाँदपुर
चांदपुर,बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) भाजपा नेता अवनीश त्यागी ने श्रीराम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में नगर की शिव नगर कालोनी के शिव मंदिर परिसर में हवन यज्ञ कराया। जिसमें राम भक्तों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।

शाम को स्याऊ रोड़ स्थित नटराज होटल पर प्रभु श्रीराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर हलवा, पकौड़ी और चाय का वितरण किया गया। जिसमें राम भक्तों और श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ कमाया। तथा राम भक्तों ने प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण देखा।

बता दें कि भाजपा के वरिष्ठ नेता अवनीश त्यागी द्वारा नगर में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया।इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता अवनीश त्यागी, नगर अध्यक्ष मोहित अग्रवाल, पूर्व प्रधानाचार्य विनेश त्यागी, सौरभ अग्रवाल, करण सिंह चौहान, अमित त्यागी, देवेंद्र चौहान, रणजीत चौहान, विजय भारत त्यागी, गंभीर सिंह यादव, डॉ० एस० के० मिश्रा, विपिन चौधरी, संजय गुर्जर, राहुल खन्ना, सेवा भारती की रचना त्यागी, सीमा शर्मा सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता एवं राम भक्त मौजूद रहे।