Spread the love

रिपोर्ट- जितेंद्र कुमार/परिपाटी न्यूज़ मीडिया नूरपुर

राजा का ताजपुर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) अयोध्या में श्री राम जी के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के अंतर्गत राजा का ताजपुर में सभी 22 मंदिरों पर पूजा अर्चना कर भंडारे का आयोजन किया गया ।व गौरी शंकर मंदिर के द्वारा श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण किया गया वह प्रसाद का वितरण किया गया। सहयोग जितेंद्र सिंह चौहान, शुभम वालिया ,अनिल कुमार त्यागी व कमेटी के सदस्यों का रहा व मां काली के मंदिर पर भी सीधा प्रसारण किया गया। इसी तरह कई मंदिरों पर प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण किया गया। और बड़े शिव मंदिर पर रामायण पाठ किया गया।

मां चामुंडा देवी मंदिर पर भंडारे का आयोजन पुजारी करण सिंह की ओर से किया गया ।इसी तरह सभी मंदिरों पर पूजा अर्चना व भंडारे के आयोजन किए गए ।और नंदलाल जी के मंदिर पर भी पूजा अर्चना कर हनुमान चालीसा का पाठ किया गया उसके बाद प्रसाद का वितरण किया गया।

जिसमें सहयोग जितिन तोमर अंशु प्रजापति, वंश प्रजापति, लकी प्रजापति ,यश प्रजापति ,दिलावर प्रजापति डा०जितेंद्र कुमार तोमर ने किया।गुरुद्वारा की ओर से भी चाय का लंगर लगाया गया । शिव बालाजी धाम मंदिर के पुजारी अर्जुन गिरी, हिरदेश कुमार गोला,रामकुमार कश्यप, अनूप गौड़ ,शिवम शर्मा ,आदी के द्वारा पूरे ताजपुर बस्ती में हलवे के प्रसाद का वितरण किया गया।और सभी ने अपने-अपने घरों पर पूजा पाठ करके दीपावली मनाई और अपने घरों पर दिए जलाए

By Rahul Tomer

C.E.O(IT Dept.) Paripati News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *