Spread the love

रिपोर्ट- आकाश कुमार/परिपाटी न्यूज़ मीडिया बिजनौर

स्योहारा बिजनौर (परिपाटी न्यूज़)। थाना स्योहारा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम किवाड़ के विभिन्न स्थानो पर रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व कार्यक्रम आयोजित हुए. शिव मंदिर ,हनुमान मंदिर पर भगवान श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण श्री राम जन्मभूमि अयोध्या से एलईडी के माध्यम से क्षेत्र के ग्राम वासियों को दिखाया गया। अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा को लेकर ग्राम किबाड़ में जगह-जगह सुंदरकांड व हनुमान चालीसा व सभी मंदिरों को सुंदर सजाकर भंडारे का आयोजन किया गया।

श्री रामलीला मंदिर से ग्राम पूरनपुर में भव्य श्री राम दरबार व अन्य झांकिओ के साथ शोभा यात्रा निकाली गई। गाँव के विभिन्न स्थानों से भी शोभा यात्रा निकाली गई। ग्राम किबाड़ में रामलला प्राण प्रतिष्ठा का उत्साह देखने को मिला। परिपाटी न्यूज़ संवाददाता क्षेत्र के कई इलाकों में जाकर राम भक्तों से बात की राम भक्तों ने बताया कि हमारे प्रभु श्री राम कि प्राण प्रतिष्ठा है जिसमें हम जिस प्रकार दीपावली मनाते हैं उसी प्रकार से रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन मनाएंगे क्योंकि हमारे प्रभु श्री राम का अयोध्या नगरी में 500 साल बाद पूनः आगमन होने जा रहा है भक्तों में काफी बढ़ चढ़कर उत्साह देखने को मिला।

By Rahul Tomer

C.E.O(IT Dept.) Paripati News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *