
रिपोर्ट-एसपी तंवर/परिपाटी न्यूज़ मीडिया बिजनौर
जोगीओंधा, हीमपुर ( परिपाटी न्यूज़) । ग्राम जोगी औंधा में बीते सप्ताह से पशुओं की मौतों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अबतक गांव में लगभग 46 से अधिक पशुओं की मौत हो चुकी है जिससे गांव के पशुपालकों में डर का माहौल बना हुआ है। पशुओं की अधिकतर मौतें अचानक चारा खाते-खाते, बैठे-बैठे हो रही हैं।पशु चिकित्सको की टीमें निरंतर प्रयास कर रही किन्तु पशुओं की मौतों के कारण जवाब किसी के पास भी नहीं है।

मृत पशुओं को दफनाने के लिए प्रशासन की ओर से कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा है जिससे पशुओं को खुले में डालने के लिए पशुपालक भी मजबूर है।अभी भी गांव में लगभग 200 से अधिक पशु बीमारी की चपेट मे हैं जिनमे तेज बुखार, मुंह तथा पैरों में घाव, शरीर में कंपन्न इत्यादि लक्षण दिखाई दे रहे हैं जिससे सभी पशुपालकों को अपने पशुओं की चिंता बनी हुई है।