हरिद्वार परिपाटी न्यूज़ /संवाददाता:- विक्रमजीत सिंह
हरिद्वार पीपीएन:- सिडकुल में स्थित एकम्स हेल्थ एंड एजुकेशन सोसाइटी द्वारा कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व के अंतर्गत कोरोना जैसी महामारी के चलते जिलाधिकारी महोदय हरिद्वार की प्रेरणा से प्रेरित होकर जिला प्रशासन हरिद्वार को 50000 सेनेटाइजर के बोतल एवं मास्क उपलब्ध करायें गए। पिछले वर्ष भी महामारी के दौरान ग्रामीण क्षेत्र के लोगो के बीच मास्क और सेनिटाइज़र के बोतल वितरण करायें गए थे।
एकम्स द्वारा मानव सेवा ही माधव सेवा को आत्मसात कर विभिन्न सेवा प्रकल्पो में सदैव ही अग्रणी भूमिका
निभाई है, विशेषकर सीएसआर के अंतर्गत सिडकुल क्षेत्र में विभिन्न प्रजातियों के वृक्षों का रोपण , संरक्षण एवं
संवर्धन का महत्वपूर्ण कार्य सम्पादित किया है । समय समय पर हरिद्वार के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पेड़ो की
सुरक्षा हेतु ट्री गार्ड की व्यवस्था, निशुल्क दवा वितरण , मेडिकल हेल्थ चेकअप कैंप, गंगा सफाई अभियान एवं
गंगा तट पर स्नानर्थियों हेतु बेंच स्थापित करना, चैंजिंग रूम की व्यवस्था , गंगा घाटों को आकर्षक एवं
सुव्यवस्थित करना साथ ही मंदिर की दीवारों पर रंगरोगन करना । इसके अतिरिक्त भी एकम्स द्वारा जरूरतमंदों
की हरसंभव सेवा का संकल्प लिया हुआ है।
एकम्स द्वारा कुंभ मेले के अंतर्गत मेला क्षेत्र में वर्टीकल गार्डन का निर्माण कराया गया है जिसकी लम्बाई लगभग
200 फ़ीट और चौड़ाई 12 फ़ीट है । इसमें लगभग 10000 गमले और पौधे लगाए गए है तथा पौधों में सिंचाई के लिए सेल्फ ऑटोमैटिक ड्रिप सिस्टम लगाया गया हैं। सी रविशंकर जिलाधिकारी , हरिद्वार द्वारा एकम्स हेल्थ एंड एजुकेशन सोसाइटी के सौजन्य से संचालित विभिन्न सेवा प्रकल्पों की भूरि भूरि प्रशंसा की और अपने संबोधन में जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि सीएसआर के तहत एकम्स हेल्थ एंड एजुकेशन सोसाइटी हरिद्वार में सदैव ही बढ़ चढ़ कर अपना अथाह योगदान जिला प्रशासन को दिया जाता है, इस हेतु मैं व्यक्तिगत रूप से एकम्स ग्रुप के प्रमुख एमडी श्री संदीप जैन जी का आभार व्यक्त करता हुँ। मैं आशान्वित हूँ कि भविष्य में भी आपकी सहभागिता जिला प्रशासन को संबल प्रदान करेगी।
एकम्स ग्रुप के प्रबन्ध निदेशक श्री संदीप जैन जी ने कहा कि “भविष्य में उत्तरोतर सेवा प्रकल्पों को गति
प्रदान करने हेतु एकम्स हेल्थ एंड एजुकेशन सोसाइटी कृत संकल्पित है।”
इस अवसर पर के० डी० शर्मा ,डा० निरंजन मोहन , डा० राजकुमार,संजीव गर्ग,समंदर सिंह, राहुल, अर्जुन , उपेंद्र , सुरभि आदि उपस्थित रहें।

