Spread the love

संवाददाता- देवेश्वर धीमान

गंज बिजनौर परीपाटी न्यूज। श्रीराम उत्सव में बिजनौर क्षेत्र का गंज भी राममय हो गया। आस्था और उल्लास का संगम ऐसा बना कि गंज के लोग श्रीराम उत्सव में लीन हो गए। श्रीराम उत्सव में बिजनौर का क्षेत्र गंज भी राममय हो गया। आस्था और उल्लास का संगम ऐसा

बना कि गंज के लोग श्रीराम उत्सव में लीन हो गए। पूरे दिन गंज की सड़कों पर जय श्रीराम का उद्घोष होता रहा। रामभक्तों में उत्साह का माहौल नजर आया।गंज में पिछले कई दिनों से रामलला प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी चल रही है। बाजार से लेकर घरों तक में भजन और

रामधुन बज रही है। शहर से लेकर गांव, देहात तक उत्सव की तैयारियां करने में लोग जुटे रहे। लोगों ने बाजार से पूजन सामग्री की खरीदारी की। सोमवार को आंगन में रंगोली और दिए जलाएं जाएंगे। अयोध्या उत्सव को दीपावली की तरह मनाया जाएगा। इसके लिए लोगों ने पहले ही पटाखे, लाइटिंग, दीपकों की भी बिक्री हुई। रविवार को गंज में शोभायात्राएं निकाली गईं। रामचरित मानस पाठ, कलश यात्रा, भंडारे सहित अन्य धार्मिक अनुष्ठान हुए। सड़कों और चौराहों को भव्य

तरीके से सजाया गया। पूरे दिन रामधुन और भजन बजते रहे। इसके अलावा रंग-बिरंगी पट्टी लगाई गई तथा रंग-बिरंगे गुब्बारे, जय श्रीराम के ध्वज लगाए गए। जिससे गंज का माहौल भक्तिमय रहा।श्री राम शोभा यात्रा का शुभारंभ मोहित अग्रवाल ने फीता काटकर किया । शोभायात्रा टंकी से प्रारंभ होकर मुख्य चौराहा से होते हुए मार्केट पहुंची फिर मोहल्ला जोशियान मोहल्ला, प्रजापति मोहल्ला, सैनी मौहल्ला व मुख्य बस स्टैंड से होते हुए रामलीला मंच पर आकर समाप्त हो गई।श्री

राम शोभा यात्रा के प्रारंभ में श्री रामलीला कमेटी की सभी पदाधिकारियों ने प्रभु की आरती से ज्यों ही शुरुआत की त्यों ही रामभक्तो की टोली में लोगो की संख्या में एकाएक बढ़ोतरी होती गई । जिस जगह से भी श्री राम शोभायात्रा हो कर निकली, प्रत्येक घर से अपनी श्रद्धानुसार क्षेत्रवासियों ने शोभायात्रा में सम्मलित प्रत्येक व्यक्ति को प्रसाद के रूप में कुछ न कुछ भोग लगाया व भगवान राम की आरती भी की । कई जगहों पर तो नगर वासीयो ने शोभायात्रा को रोक कर डी जे पर बज रहे राम भजनों पर घंटो डांस किया जिसमे महिलाओं ने भी बढ़चढ़ की अपनी हिस्सेदारी निभाई ।अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को हो रही है। अयोध्या उत्सव को भव्य तरीके से मनाने के लिए लोगों ने रविवार को भी पटाखों की खरीदारी की।अयोध्या उत्सव को लेकर मंदिरों की सजावट भी की गई । गंज के मंदिर भी श्रीराम उत्सव की धूम रही। रविवार को मंदिरों को भव्य तरीके से सजाया गया। मंदिरों को सजाने के लिए फूलों की भी काफी मांग रही। राम की धुन, राम के भजन, राम के नाम व राम के में क्षेत्र वासी ऐसे रंगे मानो राम अयोध्या में नही बल्कि साक्षात उनके घर आ रहे हो । मंदिरों को बिजली की झालरों व फूलमालाओं से दुल्हन की तरह सजाया गया है।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद