Spread the love

रिपोर्ट- मुनेश चन्द शर्मा परिपाटी न्यूज मीडिया चांदपुर

चांदपुर बिजनौर ( परिपाटी न्यूज), थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर में ग्रामीण के घर में गैस सिलेंडर लीक होने के कारण लगी आग से घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। आसपास के लोग पानी की बाल्टियां भरकर आग बुझाने को लेकर आने लगे। उसके बाद भी आग पर काबू नही पाया जा सका। बाद में गीली बोरी डालने पर आग पर काबू पाया। इस्माइलपुर निवासी खेमवती पत्नी स्वर्गीय महेंद्र सिंह सैनी ने बताया कि घर में शनिवार सुबह खेमवती खाना बनाने के लिए जैसे ही रेगुलेटर से आग जलाना चाहा तो सिलेंडर से गैंस लीक होने पर घर में आग लग गई।

इससे घर में रखा राशन , मिर्च मसाले , एक मोबाइल , नगदी, और कपड़े समेत कमरे में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। खेमवती ने बताया कि नकदी समेत हजारों का सामान जलकर राख हो गया। हजारों का सामान जलने से उन्हें आर्थिक क्षति पहुंची।

उधर, शोर शराबा सुन आसपास के पड़ोसियो ने आग की लपटें देख उनके भी होश उड़ गए। आग लगने का पता लगते ही पड़ोस के मकान वाले भी घबराकर घर से बाहर निकल कर आग बुझाने लगे ।कुछ ग्रामीणों ने एक घंटे पानी का छिड़काव किया। किसी तरह से ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया। परिजनों ने घटना की जानकारी चांदपुर पहुंच कर इंडियन गैस एजेंसी को दी।

परिजनों का कहना है कि हमारी कोई सुनवाई नहीं हो रही है हमने गैस एजेंसी पर सुबह लगभग 9 से 10 के बीच सूचना दी थी । 3:00 बज रहे हैं अभी तक कोई नहीं आया । गैस सिलेंडर लीक हो रहा है इस पर हमने मिट्टी लगा दी है डर अभी भी बना हुआ है ।

By Rahul Tomer

C.E.O(IT Dept.) Paripati News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *