Spread the love

रिपोर्ट -अनुज कुमार सिंह/परिपाटी न्यूज मीडिया बरवर

बरवर लखीमपुर खीरी(परिपाटी न्यूज़)। नगर पंचायत बरवर कान्हा गौशाला का अध्यक्ष संजय शर्मा एवं अधिशासी अधिकारी सपना भारद्वाज ने निरीक्षण किया। अभी हाल ही में SDM मोहम्मदी ने कान्हा गौशाला का निरीक्षण किया था, जिसमें कर्मचारियों के लापरवाही के चलते गौशाले के

अंदर अनियमिताएं पाई गई थी। जिसको लेकर वहां पर मौजूद कर्मचारियों को हटाकर दूसरे कर्मचारियों को रखने के लिए अधिशासी अधिकारी सपना भारद्वाज को निर्देशित किया था। नगर पंचायत अध्यक्ष संजय शर्मा व अधिशासी अधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए गौशाला का आज औचक निरीक्षण किया वहां पर मौजूद सभी कर्मचारियों को हटाकर नए कर्मचारियों की नियुक्ति कर दी गई है। जो भी कमियां थी उनको दुरुस्त कर दिया गया है।

बहीं बरवर नगर पंचायत अध्यक्ष संजय शर्मा ने बहाँ पर मौजूद कर्मचारियों से सख्त लहजे में कहा किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसलिए अपने काम को जिम्मेदारी से निभाएं।इस मौके पर बरवर नगर पंचायत के सभी वार्ड सभासदगंण व कंप्यूटर ऑपरेटर शोभित गुप्ता मौजूद रहे।

By Rahul Tomer

C.E.O(IT Dept.) Paripati News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *