Spread the love

रिपोर्ट-मुनेश चन्द शर्मा/परिपाटी न्यूज मीडिया चांदपुर

चांदपुर बिजनौर(परिपाटी न्यूज)। जिला बिजनौर के तहसील चांदपुर में आज रजाइयों का वितरण किया गया है।भीषण सीत लहर को देखते हुए भारत विकास समिति चानदपुर द्वारा कुछ लोगों को लिहाफ वितरण का एक कार्य क्रम किया गया है। वितरण 1 बजकर 30-मिनट पर तहसील सभागार चाँदपुर मे किया गया।

जिसमें कुलदीप सिंह, एडवोकेट, जिला अध्यक्ष, एवं समिति परिवार द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता, कुलदीप सिंह एडवोकेट , ने की तथा संचालन नीरज तिवारी एडवोकेट ने किया।

मुख्य अतिथि मनोज कुमार एसडीएम चांदपुर रहे। गोविंद मित्तल भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहे। कार्यक्रम में कालू टिकट, राम सिंह सरपंच, इंतजार जैदी ,राजीव गर्ग, संजीव कुमार, मुन्नू ,जीशान एडवोकेट, सोमपाल एडवोकेट, महेंद्र सिंह एडवोकेट, जुल्फिकार एडवोकेट ,मंडल कोऑर्डिनेटर महेंद्र नेता, और कुरैशी, आदि लोग वहां पर लिहाफ वितरण में उपस्थित रहे। और सब ने बड़े प्यार के साथ गरीब लोगों को रजाइयों का वितरण किया। रजाई पाकर के सब लोगों ने बड़ी खुशी मनाई। और खुश होते हुए अपने घर को गए। सभी ने इस समिति का आभार व्यक्त किया।

By Rahul Tomer

C.E.O(IT Dept.) Paripati News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *