
रिपोर्ट-सतवेन्दर सिंह गुजराल/परिपाटी न्यूज़ मीडिया नूरपुर
नूरपुर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़)। श्रेत्र की सभी सिंह सभाओं में श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज का 357 वां प्रकाशपर्व श्रद्धा और उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंघ सभा नूरपुर प्रबंधक कमेटी के तत्वावधान में चल रहे। सात दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों के तहत बुधवार को गुरुद्वारा साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की हजूरी में विशेष कीर्तन दरबार सजाया गया।

हजूरी रागी ज्ञानी अरवेंद्र सिंह, दिल्ली से पधारे गाओ सच्ची बाणी के विजेता प्रचारक प्रदीप सिंह एवं नानकमत्ता साहिब से पधारे कथावाचक जरनैल सिंह ने संगत को गुरुवाणी से संगत को निहाल किया। कीर्तन समागम में हाजिरी भरने पहुंचे क्षेत्रीय सपा विधायक राम अवतार सैनी, पालिका चेयरमैन डा.एमपी सिंह, जिला सहकारी संघ के चेयरमैन

पुष्पेंद्र शेखावत,ब्लाक प्रमुख आकांक्षा चौहान,भाजपा नगराध्यक्ष निशांत कर्णवाल, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जूगनू चौधरी, संघ पदाधिकारी अर्जुन सिंह, वरिष्ठ पत्रकार गुणवंत सिंह राठौर,पत्रकार सतवेंदर सिंह गुजराल, हितेन्दर सिंह भाटिया के अलावा गुरुघर के सेवको,रागी प्रचारकों को ज्ञानी अरवेंद्र सिंह व डा.जसवेंद्र कौर के हाथों सरोपा,शाल व धार्मिक प्रतीक चिंह देकर सम्मानित किया गया गया। समागम में अंकित जोशी, प्रेमपाल रवि,जीतू भुईयार, अमित चौधरी, सुमित चौधरी,विशाल यादव, सहित बडी संख्या में सिख संगत ने हाजरी दी और गुरु का लंगर ग्रहण किया। समागम के आयोजन में कमेटी पदाधिकारियों के अलावा नंद सिंह दल,बाबा अजीत सिंह दल एवं समूची संगत का योगदान रहा। समागम का संचालन कमेटी जनरल सेकेट्री राजन सिंह मुंशी, सलाहकार अजीत सिंह व सिख यूथ वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष रविंद्र सिंह ने संयुक्त रुप से किया।

वहीं श्रेत्र के ग्राम राजा का मे श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा साहिब में तीन से चल रहे श्री अखंड पाठ साहेब के समापन के पश्चात बाबा दीप सिंह किर्तन जत्थे द्वारा कीर्तन गुरवाणी से संगत को निहाल किया गया। श्री अखंड पाठ साहेब की सेवा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के संरक्षक स्वर्गीय सरदार मानक गोविंद सिंह की याद में उनके पुत्र स सेवा सिंह गुजराल,स मनेन्द्र सिंह गुजराल द्वारा कराई गई। अरदास के उपरांत गुरु का अटूट लंगर बरताया गया। लंगर की सेवा समूह साध संगत के सहयोग से की गयी।