Spread the love

रिपोर्ट-सतवेन्दर सिंह गुजराल/परिपाटी न्यूज़ मीडिया नूरपुर

राजा का ताजपुर,बिजनौर(परिपाटी न्यूज़)। गुरुद्वारा श्री गुरू सिंघ सभा के तत्वावधान में साहिबे कमाल दशमेश पिता गुरु गोविंद सिंह के 357 वें प्रकाश पर्व पर सिख संंगत द्वारा प्रभातफेरी निकाली गयी। बुधवार को प्रातः 6 बजे से गुरु घर के मुख्य सेवादार ज्ञानी जितेन्द्र सिंह द्वारा की गई अरदास उपरांत पंज प्यारों की अगुवाई में गुरुद्वारा साहिब से प्रभातफेरी का शुभारंभ हुआ। जिसमें सबसे आगे गुरुघर के सेवक आतिशबाजी का प्रदर्शन करते चल रहे थे।

उनके पीछे पीछे बैंडबाजा गुरुवाणी गीतों का गुणगान कर रहा था। प्रभात फेरी के दौरान दो सुगंधित पुष्पों से सजे वाहनों में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी व मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की मनमोहक झांकियां शामिल थी। इनके साथ पंथ के प्रतीक श्री निशान साहिब और चार साहिजादों की अगुवाई निकली प्रभातफेरी में मन मोहक झांकी के पीछे सिख संंगत गुरुबाणी कीर्तन की बौछार करते चल रहा थे।

कस्बे के मुख्य मार्गों से निकाली गई प्रभातफेरी का जगह – जगह श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा व जलपान से भव्य स्वागत किया गया। प्रभातफेरी के आयोजन में कमेटी के संरक्षक नानक गोविंद सिंह, अमरजीत सिंह सुहाना, सचिव स हरभजन सिंह बडगुजरा,स गुरदयाल सिंह गौड़, कोषाध्यक्ष सतवेन्दर सिंह गुजराल, आडिटर हरजीत सिंह गौड़,जत्थेदार प्रभजोत सिंह, स हरवेंदर सिंह गुजराल,गुरप्रीत सिंह,स परमजीत सिंह जिम्मी, स अंकुर सिंह,स मांगे सिंह,बीबी मिथलेश कौर, गुरमीत कौर, अमृत कौर, मंजीत कौर,सन्जू गुजराल, सुभाष कौर, सतपाल कौर,सतनाम कौर, ज्योति कौर, काका वीर सिंह,काकी जसप्रीत कौर जानवी आदि मौजूद रहे। प्रभातफेरी की व्यवस्था बनाने में सचिव स हरदीप सिंह रवि, सचिव हरमीत सिंह जैकी का सराहनीय सहयोग रहा।

By Rahul Tomer

C.E.O(IT Dept.) Paripati News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *