Spread the love

रिपोर्ट- मोहम्मद राशिद/परिपाटी न्यूज़ मीडिया अफजलगढ़

अफजलगढ़ बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) जिला बिजनौर की कोतवाली अफजलगढ़ के ग्राम मान्य वाला में उसे वक्त हड़कंप मच गया जब एक 5 वर्षीय बच्ची अपनी छत पर खेल रही थी वहां से गुजर रही 11000 की बिजली की लाइन से वह झुलस गई प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहम्मद हनीफ सैफी की पुत्री सवे नूर अपनी छत पर खेल रही थी जैसे ही बिजली आई और उसको करंट लग गया वह काफी बुरी तरह से झुलस गई उसको झुलस्ते देख आसपास के छत पर बैठे व्यक्तियों ने शोर मचाया और उसको बिजली से बचाकर पास के ही सरकारी चिकित्सा में भर्ती कराया।

जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसको प्राइवेट चिकित्सालय काशीपुर के लिए रेफर कर दिया मान्य वाला के ग्रामीणों ने बताया कि यह विद्युत लाइन जंगलों की ओर जाती है! जो गांव से निकलकर किसानों के ट्यूबवेल पर पहुंचती है! और यहां आए दिन इस लाइन से कोई ना कोई अनहोनी होती रहती है! बरसात के मौसम में काफी लोगों को पहले भी इस लाइन से झुलसना पड़ा है! हम विद्युत विभाग से यही प्रार्थना करते हैं! कि इस लाइन को यहां से हटकर सड़क के किनारे होते हुए जंगल पहुंचाया जाए जो की आने वाले समय में किसी और को यह बिजली ने झुलसा सके यह हादसा अन्य किसी और व्यक्तियों के साथ भी हो सकता है! उधर सेव नूर की हालत गंभीर देखते हुए घरवालों का रो-रो कर बुरा हाल है!

संवाददाता :-

By Rahul Tomer

C.E.O(IT Dept.) Paripati News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *