Spread the love

रिपोर्ट-मुनेश चन्द शर्मा/परिपाटी न्यूज मीडिया चांदपुर

चांदपुर बिजनौर(परिपाटी न्यूज)। बिजनौर के चांदपुर में मोहल्ला सरायरफी के बस्ती फिना कॉलोनी में। पुलिस ने एक कलयुगी पिता को गिरफ्तार किया है। कलयुगी पिता ने अपनी ही नाबालिक पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। लड़की के मामा की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया। प्राप्त समाचार के अनुसार तहसील चांदपुर के मोहल्ला सराय रफी के फीना बस्ती में मामा की तहरीर के आधार पर कलयुगी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आपको बता दे मोहल्ला सराय रफी निवासी कलयुगी पिता अब्दुल गफ्फार पुत्र मोहम्मद हनीफ को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

जिसमें लड़की के मामा की तरीर के आधार पर अब्दुल गफ्फार ने अपनी ही नाबालिक पुत्री के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था ।मामा ने पुलिस को बताया की उसकी भांजी के साथ उसके सगे पिता ने करीब 9 माह से दुष्कर्म करता चला आ रहा है ।उसकी बहन का 9 माह पहले स्वर्गवास हो चुका है मामला तूल पकड़ने और मोहल्ले में हंगामा होने के बाद ।घटना सामने आई तो लड़की ने खुलकर अपने मामा को सारी जानकारी दी ।मामा ने पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कस्बा इंचार्ज विकास कुमार ने मामा की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर दुष्कर्म करने के आरोपी को जेल भेजने की पुष्टि की है ।

By Rahul Tomer

C.E.O(IT Dept.) Paripati News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *