Spread the love

पत्रकार बिक्रमजीत सिंह

हरिद्वार (परिपाटी न्यूज़)भाजपा शिवालिक नगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका शिवालिक नगर के प्रथम अध्यक्ष राजीव शर्मा के नेतृत्व में नवोदय नगर वार्ड नं 13 के केशव नगर में अयोध्या से आये पूजित अक्षत का घर घर जाकर वितरण किया तथा राजीव शर्मा द्वारा भाजपा द्वारा चलायें जा रहे दीवार लेखन कार्य का शुभारंभ भी केशव

नगर से किया गया। इस अवसर पर प्रथम पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि प्रभु राम भारत ही नहीं पूरे विश्व के आराध्य हैं। यह हमारे लिए बेहद गौरव का क्षण है कि 500 साल बाद अयोध्या में भगवान श्री राम एक बार फिर

विराजमान हो रहे हैं हम सबकी आस्था भगवान राम में है 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम से लाइव प्रसारण के माध्यम से जुड़ने, मंदिरों में भजन कीर्तन करने तथा हर घर में दीपोत्सव करने का आह्वान किया ।नगर पालिका के प्रथम अध्यक्ष राजीव शर्मा ने केशव नगर में पार्टी द्वारा

चलाये जा रहे दीवानर लेखन अभियान का शिवालिक नगर मंडल में शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि केन्द्र में तीसरी बार मोदी सरकार बनने जा रही है और भारतीय जनता पार्टी देश में सांसद की 400 से अधिक सीटें जीतने जा रही है, मोदी सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के नारे के साथ आगे बढ़ रही है और हर वर्ग का साथ भारतीय जनता पार्टी को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि दीवार लेखन का कार्य शिवालिक नगर मंडल के प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता बंधु व बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

By PARIPATI NEWS

PARIPATI NEWS MEDIA GROUP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *