Spread the love

रिपोर्ट -हरिओम सिंह

लखीमपुर खीरी परिपाटी न्यूज। पुलिस अधीक्षक खीरी, गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में संपूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम व वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 05.01.2024 को मैलानी पुलिस द्वारा 01 नफर अभियुक्त रहमत अली पुत्र मोहम्मद अली निवासी ग्राम कुकरा थाना मैलानी जनपद खीरी को 400 ग्राम गोमांस के साथ सलेमपुर तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त उपरोक्त की गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 03/24 धारा 5/8 गोवध निवारण अधिनियम पंजीकृत कर मा0

न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणरहमत अली पुत्र मोहम्मद अली निवासी ग्राम कुकरा थाना मैलानी जनपद खीरीबरामदगीअभियुक्त के कब्जे से एक काली पन्नी मे करीब 400 ग्राम गोमांस बरामद । गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण1.उ0नि0 मोहित पुण्डीर थाना मैलानी जनपद खीरी। 2.का0 सोनू थाना मैलानी जनपद खीरी3.का0 करन वर्मा थाना मैलानी जनपद खीरी 4.का0 महेन्द्र कुमार मैलानी जनपद खीरी।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद