Spread the love

रिपोर्ट- हरिओम सिंह तोमर/परिपाटी न्यूज़ मीडिया संभल

हयात नगर, संभल (परिपाटी न्यूज़)। हयातनगर जिला सम्भल में चामुंडा मंदिर पर राम टोली ने अयोध्या से आये कलश की पूजा की अमित कुमार ने कहा प्रभु श्री राम की कृपा से हम सब सौभाग्यशाली हैं कि 500 वर्षों के लंबे इंतजार के पश्चात राम लला को अपने स्वयं के भव्य मंदिर में विराजमान होते हुए देख पा रहे हैं। इसी पल का साक्षी बनने के लिए सभी राम भक्तों को घर-घर जाकर निमंत्रण दिया।

साथ ही अयोध्या से आए पूजित अक्षत राम भक्तों में वितरित किया। राम भक्तों ने भी अक्षत बांटने वाली टोली पर पुष्प बरसा कर एवं तिलक कर स्वागत किया । टोली में गौरव कुमार विभाग संगठन मंत्री विश्व हिन्दू परिषद, जिला अध्यक्ष अमित कुमार, जिला प्रचार प्रमुख हरिओम तोमर, मंडल अध्यक्ष गणेश शर्माजी, सभासद अनिल कुमार, राजेश, धीरज आर्य, विपिन गुप्ता, मनोज गुप्ता, अरविंद दक्ष, दीपा बाषने, जयप्रकाश नेता, नितिन शर्मा, संजीव गुप्ता, विष्णु गुप्ता, प्रदीप दक्ष, सौरभ दक्ष, शोभित, आदि रहे।

By Rahul Tomer

C.E.O(IT Dept.) Paripati News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *