Spread the love

रिपोर्ट सतवेन्दर सिंह गुजराल/परिपाटी न्यूज़ मीडिया नूरपुर

नूरपुर बिजनौर (परिपाटी न्यूज़)। क्षेत्र के गांव राजा का ताजपुर में विवाहिता की मौत से हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ताजपुर के मोहल्ला खद्दर बाज़ार में एक विवाहिता की शादी लगभग तीन साल पहले हुई थी। तभी से ही सुसराल वाले परेशान करते थे। बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक मौत हो गई।वही परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है।सीओ चांदपुर भारत सिंह व थाना निरीक्षक रविन्द्र कुमार विशिष्ट ने भारी पुलिस बल के साथ पहुँच कर मौका मुआयना किया।

पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पी एम हेतु भेजा गया है मृतका के पिता नसीम अहमद निवासी ग्राम मझेड़ा शकरु थाना नगीना ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि उसकी 24 वर्षीय पुत्री फरहीन परवीन का विवाह 23 मई 2021 को ताजपुर के मौहल्ला निवासी कमर आलम उर्फ कम्मू के पुत्र शहजाद उर्फ सोनू से हुआ था।पीड़ित परिवार ने आरोप है कि ससुराल पक्ष दहेज के लिये उसे प्रताड़ित करते रहते थे। आरोप है कि इसी विवाद में बीती रात उसकी हत्या कर दी गई तथा उन्हें सूचना तक नही दी। घटना की सूचना मिलने पर सी ओ चांदपुर भरत सिंह, प्रभारी निरीक्षक राजीव वशिष्ठ पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मृतका के शव को सीलकर पी एम हेतु बिजनौर भिजवाया गया है चौकी प्रभारी जगपाल सिंह ने आरोपी सुसर कमर उर्फ कम्मू व उसके पुत्र शहजाद उर्फ सोनू को मौके पर गिरफ्तार कर कर लिया गया है। ताजपुर में इस घटना को लेकर लोग तरह तरह की चर्चा कर रहे हैं!थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र कुमार विशिष्ट ने बताया है कि आरोपियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा।ससुराल वालों का कहना है कि हम लोग बेकसूर है हामारे उपर लगाए गए आरोप बेबुनियाद है।

By Rahul Tomer

C.E.O(IT Dept.) Paripati News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *