
रिपोर्ट – इरफान अंसारी / विशेष संवाददाता (परिपाटी न्यूज़ मीडिया) बिजनौर
बिजनौर (परिपाटी न्यूज़)। चांदपुर मे रोडवेज चालकों ने नए कानून को लेकर चक्का जाम कर दिया है। केंद्र सरकार हिंट एण्ड रन को लेकर नया कानून लाई है। जिसके प्रावधानों को लेकर ड्राइवरों में आक्रोश है । चांदपुर में नए कानून को लेकर रोडवेज बसों के ड्राइवर तीन दिन की हड़ताल पर चले गए हैं जो मांगे पूरी ना होने पर अनिश्चितकालीन में बदलने की बात कह रहे हैं । रोडवेज बस चालकों ने बसों का चक्का जाम कर दिया है।

दरअसल मामला बिजनौर जिले के चांदपुर का है जहां रोडवेज बस के चालक हड़ताल पर चले गए हैं और बसों का चक्का जाम कर दिया है। दरअसल सरकार मार्गों पर होने वाली दुर्घटनाओं और लोगों की होने वाली मौतों को रोकने के लिए कठोर कदम उठा रही है जिसके लिए हिट एण्ड रन केस में नया कानून लाई है। इसमें ड्राइवरों को 10 साल की सजा है और 7 लाख का जुर्माना है ।

इसके दो प्रावधानों को लेकर ड्राइवरों ने विरोध शुरू कर दिया है। वर्तमान में ड्राइवर की थानों से ही जमानत हो जाती है और 2 साल की सजा का प्रावधान है जबकि संशोधित कानून में 10 साल की सजा है और 7 लाख का जुर्माना है जिसमें थाने से जमानत का प्रावधान नहीं है । सरकार के इस कानून के विरोध में उ,प्र परिवहन विभाग से जुड़े बस चालक व अनुबंधित बसों के चालकों ने आज सुबह से बसों का संचालन बन्द कर चक्का जाम कर रखा है, रोडवेज और प्राईवेट अनुबंधित बसों के हड़ताली चालकों का कहना था कि जारी सरकारी कानून में यह शर्त भी शामिल हैं ,यदि वाहन चालक दुर्घटना में व्यक्ति को जुर्माने की राशि 7 लाख दे भी देता है ,तब भी उसे 10 वर्ष की बजाय चालक को पांच वर्ष की कैद काटनी पड़ेगी। बस चालकों का यह भी कहना है कि आज यह तीन दिन की हड़ताल है जो मांगे पूरी ना होने पर अनिश्चितकालीन में भी बदल सकती है।

(संवाददाता – इरफान अंसारी)