Spread the love

रिपोर्ट- राजवीर सिंह तोमर/ परिपाटी न्यूज़ मीडिया, हरिपुर कलां।

देहरादून ( परिपाटी न्यूज़) हरिपुर कलां,माउंट मैरी विद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का उद्घाटन समारोह स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी राजकीय इंटर कॉलेज द्वारा किया गया ।

विशेष शिविर 31 दिसंबर 2023 से 6 जनवरी 2024 तक रात दिन चलेगा। उद्घाटन का संचालन श्रीमती रीता गुरानी एनएसएस अधिकारी द्वारा किया गया ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजपाल सिंह धमांदा ने स्वयंसेवियों को राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्य के बारे में अवगत कराते हुए कहा कि यह एक ऐसा कार्यक्रम है जिसके माध्यम से युवा वर्ग समाज की समस्याओं से परिचित होता है इसके द्वारा युवा लोक कल्याण के हितार्थ राष्ट्र की मुख्य धारा से जुड़ता है।

हरिपुर कला के चौकी इंचार्ज राजीव कुमार ने अनुशासन न तोड़ने तथा शिविर के नियमों का पालन करने के लिए स्वयंसेवियों को प्रेरित किया कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती रीता गुरानी ने शिविर दिनचर्या के बारे में अवगत कराया । इस अवसर पर स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य विकास चौधरी, रविंद्र कुमार प्रवक्ता, राजेंद्र सिंह नेगी आदि उपस्थित रहे।

By PARIPATI NEWS

PARIPATI NEWS MEDIA GROUP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *