
रिपोर्ट- अमित सैनी /रायवाला
रायवाला परिपाटी न्यूज। थाना रायवाला पुलिस द्वारा 02 अभियुक्तगणो को 12 पेट्टी देशी शराब जाफरान को अवैध रुप से परिवहन करते हुए (VARNA) कार संख्या UK07DR-1400 के साथ किया गिरफ्तार, मुख्यमंत्री उत्तराखंड के ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 के अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के निर्देशन मे जनपद को नशा मुक्त करने व नशा तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु जनपद देहरादून पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान को सफल बनाने के क्रम में रायवाला पुलिस द्वारा दिनांक 25.12.2023 को चैकिग के दौरान सत्यनारायण मन्दिर के पास रायवाला के पास से 02 अभियुक्तगणो को 12 पेट्टी देशी शराब जाफरान के साथ अवैध रुप से परिवहन करते हुए (VARNA)

कार संख्या UK07DR-1400 के साथ गिरफ्तार किया गया ।गिरफ्तार अभियुक्तगणो का नाम, वेद प्रकाश जुगलान पुत्र राम प्रसाद जुगलान निवासी हरिपुरकला नियर इण्टर कालेज थाना रायवाला उम्र-47 वर्ष, समीर सिह चौहान पुत्र उदय सिह चौहान निवासी मुर्गी फार्म रायवाला उम्र-49 वर्ष, बरामदगी विवरण, अभियुक्तगणो के कब्जे से 12 पेट्टी देशी शराब जाफरान बरामद होना ।अभियुक्त के कब्जे से (VARNA) कार संख्या UK07DR-1400 सफेद रंग बरामद होना । पुलिस टीम- अ0उ0नि0 योगेन्द्र कुमार थाना रायवाला ,कानि0 478 अनिरुद्ध ,थाना रायवाला ,कानि0 980 गोनीपुरी , थाना रायवाला। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना रायवाला पर मु0अ0स0-275/23 धारा 60/72 आबकारी एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।