Spread the love

सौरभ कुमार/परिपाटी न्यूज़ मीडिया

ऋषिकेश पीपीएन। ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामसभा गढ़ी में क्षेत्रीय बीडीसी मेंबर आशीष बॉबी रामगढ़ द्वारा नौजवानों को खेल सामग्री बांटने का एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव राजपाल खरोला जी उपस्थित रहे, श्री खरोला ने कहा की आज समाज में युवा लोग बहुत तेजी से नशे की प्रवृत्ति की ओर अग्रसित हो रहे हैं जो कि समाज प्रदेश और देश के लिए बहुत ज्यादा हानिकारक है इस नशे की लत में एक बार जो नौजवान पड़ते हैं।

उनका इस दलदल से बाहर आना बहुत मुश्किल हो जाता है इसलिए आज आवश्यकता है कि हम अपने नौजवानों को खेल के प्रति उनकी रूचि बढ़ाएं जब सुबह और शाम हमारा नौजवान अपने खाली समय में खेल के प्रति आकर्षित रहेगा तभी वह नशे की प्रवृत्ति से दूर रह सकता है इसीलिए आज हम इन तमाम नौजवानों को वॉलीबॉल फुटबॉल और अन्य खेल सामग्री वितरित कर रहे हैं जिससे कि यह छात्र नौजवान नशे की प्रवृत्ति में ना जा सके और जो लोग नशे की प्रवृत्ति में जा चुके हैं उनको वहां से वापस लाने के लिए भी यह सभी नौजवान प्रयासरत रहेंगे ।

कार्यक्रम में गढ़ी के क्षेत्र पंचायत सदस्य आशीष बॉबी रामगढ़ युवक मंगल दल अध्यक्ष रवि करोड़ा अर्जुन रागढ़ संदीप पवार पवन रागढ़ रोहित पोखरियाल दीपक रावत मनोज कलूड़ा हरदेव कुलदीप रावत गौरव डिमरी सागर पैन्यूली अजय धसमाना दिगंबर रावत अमन रावत करण पवार महेंद्र सिंह प्रेम भारद्वाज अजय नेगी आदि नौजवान मौजूद रहे।

By PARIPATI NEWS

PARIPATI NEWS MEDIA GROUP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *