Spread the love

बिक्रमजीत सिंह / परिपाटी न्यूज़ मीडिया

हरिद्वार पीपीएन। लक्सर कोतवाली पुलिस ने नकली नोट बनाने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश और दो तस्करों को किया गिरफ्तार वैसे इनकी गिरफ्तारी बृहस्पतिवार को ही हो चुकी थी लेकिन खुलासा पुलिस लाइन में शुक्रवार को अधीक्षक ग्रामीण के निगरानी में किया गया आरोपियों के कब्जे से नोट छापने वाली मशीन कंप्यूटर प्रिंटर लेमिनेशन मशीन ₹200 की 135 नकली नोट बरामद हुई है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने बताया कि बृहस्पतिवार सुल्तानपुर पुलिस चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र राठी उपनिरीक्षक यशवीर सिंह ने की अपनी टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमण पर निकले थे के मुखबीर से सूचना मिली कि दो युवक जक्षोधर पुर पुलिया के पास प्रतिक्षालय मैं बैठे हैं। और उनके पास नकली नोट है। जिन्हें में

चलाने की फिराक में है सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई मौके पर शोएब अख्तर मूसलीन निवासी सलेमपुर थाना बहादराबाद वह अफजाल शमशाद निवासी ग्राम मुस्तफाबाद थाना पथरी को गिरफ्तार कर लिया है तलाशी लेने पर सोया के पास से 200 के 75 नकली नोट बरामद हुए तो आज के बाद अफजाल के पास से भी 200 के साथ नकली नोट के समेत तकरीबन 45 हजार 400 रुपए नगद बरामद किए गए । शुक्रवार लक्सर कोतवाली में मामले का खुलासा करते हुए एसपी देहात परमेंद्र डोभाल ने बताया कि दोनों ही नकली नोट बनाने के गैर कानूनी काम में पिछले काफी समय से लगे थे। जिन्हें मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पकड़ा गया। एसपी देहात ने बताया कि पूछताछ में कुछ अहम सुराग हाथ में लगे हैं। जल्द ही उत्तराखंड में नकली नोट बनाने वाले कुछ और भी आरोपियों की गिरफ्तारी हो सकती है । हजारों में चलाने का प्रयास करते आ रहे हैं वही नकली नोट छापने वाले गिरोह का तीसरा शब्द मास्टरमाइंड शरिक पुत्र मोहम्मद फुरकान निवासी ग्राम महमूद नगर जिला मुजफ्फरनगर पुलिस की गिरफ्त से बाहर है जिसकी तलाश में लगातार पुलिस दबिश दे रही है आरोपी ने बताया कि उन तीनों की दोस्ती लॉकडाउन के समय मुंबई में काम करते वक्त हो गई थी वर्तमान में तीनों सलेमपुर दादूपुर कोतवाली रानीपुर स्थित किराए के मकान में नकली नोट बनाने के काम को अंजाम दे रहे थे पुलिस आरोपियों का अपराधिक इतिहास खंगाल रही है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में पुलिस क्षेत्राधिकारी लक्सर विवेक कुमार कोतवाल प्रदीप चौहान वरिष्ठ उपनिरीक्षक नितेश शर्मा चौकी इंचार्ज सुल्तानपुर धर्मेंद्र राठी उप निरीक्षक यशवीर सिंह नेगी कॉन्स्टेबल शहजाद अली संजय अब्बल बलवीर सुनील दिनेश सतेंद्र मनोज मलिक आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

By PARIPATI NEWS

PARIPATI NEWS MEDIA GROUP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *