रिपोर्ट -निरंजन सिंह
परिपाटी न्यूज़ मीडिया
कालागढ़ पीपीएन I भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बंसीधर भगत मंगलवार को कालागढ़ पहुँचे। कालागढ़ पहुँचने पर कालागढ़ मण्डल अध्यक्ष योगेश कुमार ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर उनका स्वागत किया। जहाँ प्रदेश अध्यक्ष ने कालागढ़ भाजपा मण्डल कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया।
कालागढ़ पहुँचे बंसीधर भगत ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा की जनकल्याण कारी योजना के बारे में बताया साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं से कहाँ कि लोगों तक सरकार द्धारा किए गए विकास कार्यों को बताएँ।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका निवारण कराने का आश्वासन दिया। कालागढ़ मण्डल अध्यक्ष योगेश कुमार ने कालागढ़ में स्ट्रीट लाइट लगवाने का आह्वान किया जिस पर प्रदेश अध्यक्ष ने जल्द ही कालागढ़ में 10 सोलर लाइट लगाने का भरोसा दिलाया।