हरिद्वार परिपाटी न्यूज़/ संवाददाता: संदीप कुमार सैनी
थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार पुलिस द्वारा अवैध स्मैक सहित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
श्रीमान एसएसपी महोदय जनपद हरिद्वार के नशे के विरूद्ध कडे निर्देश के क्रम में चलाए जा रहे अभियान के दौरान एसपी देहात तथा सीओ मंगलौर के कुशल पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष भगवानपुर के नेतृत्व में अलग-अलग टीमों का गठन कर सघन चैकिंग अभियान चलाया गया।
जिसमें दिनांक- 13.03.2021 को चैकिंग के दौरान सब इंस्पेक्टर नरेन्द्र सिंह द्वारा चुडियाला निवासी साजिद उर्फ भूरा पुत्र रिजवान बैण्ड मास्टर को कुल 20.55 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना भगवानपुर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया ।
नाम पता अभियुक्त –
1- साजिद उर्फ भूरा पुत्र रिजवान बैण्ड मास्टर नि0 चुडियाला थाना भगवानपुर
बरामदगी-
20.55 ग्राम अवैध स्मैक
पुलिस टीम का विवरणः-
1- सब इंस्पेक्टर नरेन्द्र सिंह तोमर
2- कानि0 1179 अजीत तोंमर
3- कानि0 1558 हरदयाल
