Spread the love

रिपोर्टमौ०- इमरान / परिपाटी न्यूज़ मीडिया

संभल पीपीएन। एक दिन बाद महाशिवरात्रि का पर्व देशभर में मनाया जाएगा।इसी के तहत कांवरिये कांवड़ लेकर अपने-आने गंतव्यों को लौट रहे हैं।इसी बीच जनपद संभल की चंदौसी के बनियाठेर थाना क्षेत्र में ग्राम बनियाखेड़ा के पास एक कार अनियंत्रित होकर दूसरी साइड में जाकर कांवड़ियों से टकराकर गढ्ढे में पलट गई।घटना के बाद घायल कांवरियों को एम्बुलेंस की मदद से सीता रोड पर स्थित निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां से घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।घटना की जानकारी मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार जायसवाल भी अस्पताल पहुंचे और घटना के विषय में जानकारी प्राप्त की।इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार जायसवाल ने बताया कि बनियाठेर थाना क्षेत्र में ग्राम बनियाखेड़ा के पास एक कार अनियंत्रित होकर दूसरी साइड में जाकर कांवरियो से टकरा कर गड्ढे में पलट गई जिससे चार कांवरिये घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जिनका मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।जबकि गाड़ी को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।घटना की जानकारी मिलते ही चंदौसी से सपा के वरिष्ठ नेता सतीश प्रेमी भी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल-चाल पूछा।


By PARIPATI NEWS

PARIPATI NEWS MEDIA GROUP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *