Spread the love

परिपाटी न्यूज़ मीडिया

ऋषिकेश पीपीएन । अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में साहबनगर ग्रामसभा के हिमालई देवी मन्दिर प्रांगण में महिलाओं की एक कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में क्षेत्र अलग क्षेत्रों कार्य कर रही वयोवृद्ध महिलाओं, शहीद की वीरांगना सहित, खेल व समाज के क्षेत्र में कार्य कर रही मातृ शक्ति को सम्मानित किया गया ।


कार्यक्रम की मुख्य अतिथि वरिष्ठ नेत्र सर्जन एम्स डा० नीति गुप्ता ने कहा कि आज महिलायें किसी से कम नहीं है वह हर क्षेत्र पुरूषों की बराबरी कर रही है साथ ही मैं यह संदेश भी देना चाहूँगी कि आज पूरे देश में लाखों लोग देख नहीं पाते हैं और अगर हम सब लोगों को जागरूकता के साथ नेत्र दान के लिये लोगों को प्रेरित करना चाहिये ताकि दृष्टि विहीन लोग भी देख सकें इसके लिये हमें खुद भी और लोगों को भी जागरूक करना चाहिये ।


कार्यक्रम संयोजक कृष्णा रमोला व अंशुल त्यागी ने कहा कि महिला दिवस एक दिन नहीं हर दिन मनाया जाना चाहिए और हर वर्ग को महिलाओं की प्रतिभाओं को निखारने का काम करना चाहिए और आज देवभूमि महिला उत्थान समिति छिद्दरवाला के सहयोग से कुसुमलता शर्मा, कुसुम जोशी, नीरजा गोयल, शिवानी गुप्ता, अनिता प्रधान, आशा पुन, लक्ष्मी थापा, लक्ष्मी क्षेत्री व कमला कंडियाल को प्रशस्ति पत्र देकर व वृद्ध महिलाओं व शहीद वीरांगना को शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया ।


कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सुरेशी देवी रावत ने आये अतिथियों का धन्यवाद किया ।
कार्यक्रम में अंशुल त्यागी, गीता भण्डारी, कृष्णा रमोला, सविता शर्मा, रीना रांगढ, अनिता राणा, अल्का क्षेत्री, कमलदीप कौर, पुष्पा रावत, उत्तरा कलूडा, कमलेश्वर रावत, स्नेहलता भण्डारी, शबनम थापा, रीता रौथाण, लक्ष्मी उनियाल, मीना रमोला, रमा चौहान, वन्दना रमोला, उषा अंथवाल, मनु थापा, धीरज थापा, जयेन्द्र रमोला, गजेन्द्र विक्रम शाही, बुद्ध बहादुर थापा, गोकुल रमोला, बरफ सिंह पोखरियाल, आशा सिंह चौहान, रमन रांगढ आदि बड़ीं संख्या में महिला उपस्थित थी ।

By PARIPATI NEWS

PARIPATI NEWS MEDIA GROUP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *