Spread the love

हरिद्वार परिपाटी न्यूज़ /संवाददाता- विक्रमजीत सिंह
हरिद्वार ज्वालापुर निवासी राज सिंह ने अपने साथी अनुजपाल के साथ पैट्रोल पम्प से पैसा क्लेक्शन करने के बाद बैंक में जमा करने जाते हुए रानीपुर झाल के पास दो अभियुक्तों द्वारा तमंचे के बल पर लूट का प्रयास किये जाने के सम्बन्ध में मुकदमा दर्ज कराया गया था।
घटना के अनावरण हेतु एसएसपी हरिद्वार महोदय के निर्देशन में एसपी सिटी, एसपी क्राईम एवं सीओ बहादराबाद के निकट पर्यवेक्षण में थाना बहादराबाद व सीआईयू हरिद्वार की संयुक्त पुलिस टीम का गठन किया गया।
उक्त पुलिस टीम द्वारा अथक परिश्रम, सुरागरसी पतारसी , घटनास्थल के आस पास के सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल सर्विलांस, अनेकानेक संदिग्धों से पूछताछ व मैन्युअल पुलिसिंग के आधार पर घटना का खुलासा करते हुए इस घटना को अंजाम देने वाले हापुड निवासी 03 अभियुक्त संदीप, देव तोमर व राहुलपाल को लूट मे इस्तेमाल मोटरसाइकिल , तमंचा व कारतूस समेत गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्तों ने बताया कि वह तीनों आपस में अच्छे दोस्त है तथा तीनों ने पार्टनरशिप में मुर्गी फाॅर्म खोला था जिसमें बर्ड फ्लू नामक बीमारी के कारण उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ा, आर्थिक तंगी के कारण उन्हें पैसो की जरुरत थी, जिस पर पैट्रोल पम्प पर कार्य कर रहे राहुल के साथ पंप मैनेजर से लूट की योजना बनाई। पैट्रोल पंप मैनेजर जब दिनांक 02.03.2021 को बैंक में पैसे जमा करने के लिये जा रहा था तो उसे तमंचा दिखाकर लूटने का प्रयास किया परंतु सफल नही हो पाये।
एसएसपी महोदय द्वारा घटना का खुलासा करने पर पुलिस टीम को ₹2500 के नकद पुरूस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई।

पुलिस टीम-

  1. थानाध्यक्ष बहादराबाद संजीव थपलियाल
  2. उ0नि0 रणजीत सिहं
  3. उ0नि0 प्रवीण विष्ट
  4. का0 बारूदत्त जोशी
  5. का0 अरविन्द नेगी
  6. का0 प्रेम सिंह

सीआईयू टीम हरिद्वार-

  1. प्रभारी सीआईयू उ0नि0 दीप कुमार
  2. हे0का0 सुन्दर लाल
  3. कां0 पदम
  4. कां0 अजय
  5. कां0 उमेश
  6. कां0 हरवीर

By PARIPATI NEWS

PARIPATI NEWS MEDIA GROUP