Spread the love

जय सिंह सैनी / परिपाटी न्यूज़ मीडिया

चांदपुर पीपीएन। महंत पंडित रविंद्र भारद्वाज संघर्षी एक अच्छी कथा व्यास तथा सामाजिक व्यक्ति हैं जो समय-समय पर अपने लेखों के माध्यम से अथवा प्रवचनों के माध्ययम से समाज में अच्छा और नया संदेश देने का काम कर रहे हैं, उनका कहनाा है कि”कुछ आधुनिक कथा व्यासों ने आधुनिकता की आंधी में “मर्यादाओं व संयमों” की धज्जियां उड़ा रखी हैं।
स्वाध्याय,अध्ययन व नियम-संयम,व मान-मर्यादाओं से वंचित हुऐ, इन आधुनिक कथा व्यासों ने श्रीमद्भागवत महापुराण व दिव्य श्रीराम कथाओं का स्वरुप ही बिगाड़ कर रख दिया है। कोई कथा में,व्यास गद्दी पर नाच रहे है,तो कोई कथा में झांकियों के नाम पर अश्लील हरकतें व भगोड़ा डांस परोस रहे हैं।
“परम पूज्य श्री रामचन्द्र केशव डोंगरे जी महाराज” जैसे “परम पूज्य संतों” ने बड़े “त्याग और तपस्या” से कथा व्यासों को “ईश्वर तुल्य” सम्मान “मानव समाज” में दिलवाया हैं।
किन्तु दुःख जब होता है,जब हमारे कुछ “आधुनिक कथा व्यास” इस सम्मान की “धज्जियां” उड़ा रहें हैं।
“लम्बे बाल, रेशमी चमकदार कुर्ता व धोती पटका ,हर बिषय- व्यसनों से ग्रस्त, गुटखा,पान,तमाखुं, इत्यादि, इनके लिए मानों अनिवार्य हो गया है,साथ में अधिकांश संगीत वाले तो बीड़ी सिगरेट व मदरा पान करने से भी गुरेज नहीं करते है।
आजकल सबसे ज्यादा हमारे “धर्म का उपहास” ऐसे कथा व्यासों से ही हो रहा है,जो किसी अखाड़े या गुरु जी से जुड़े हुए नहीं हैं।वे केवल मनघड़ंत कथा व्यास बने हुए हैं।और कुछ ही समय में स्वंय भू गरू बन जाते हैं।
अतः मै अपने सभी “ब्राह्मण बन्धुओं” व कथा व्यासों से निवेदन करता हूं, कि “धर्म के मार्ग पर चलना “तलवार की धार” पर चलने के बराबर है।हम सब के पद चिन्हों पर ही “सम्पूर्ण मानव समाज” पदगामी होता है। इसीलिए हमें दीख-दिखावा, आडम्बर, पाखंडवाद से दूर रहकर, निर्विकार हो कर “सरल स्वाभाव व संंतवृति” से जीवन जी कर “मानव समाज” का मार्गदर्शन करना है।
ये लेख मैंने किसी “व्यक्ति विशेष” पर कटाक्ष करने के लिए नहीं लिखा है,बल्कि “अपनो से अपनी बात” करके “सनातन धर्म” को हंसी, मज़ाक व उपेक्षा, से बचाने के लिए लिखा है।इसे कोई अन्यथा ना लें। (धन्यवाद)
आपका अपना बन्धु,
महंत-पं0 रविन्द्र भारद्वाज संघर्षी जी महाराज
श्रीमद्भागवत कथा प्रवक्ता एवं दिव्य श्रीराम कथा व्यास
श्री विष्णु धाम मंदिर व आश्रम मौ0गोकुल नगर चांदपुर
बिजनौर उत्तर प्रदेश,9412609580-9058296929

By PARIPATI NEWS

PARIPATI NEWS MEDIA GROUP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *