Spread the love

हरिद्वार परिपाटी न्यूज़/ संवाददाता:- विक्रमजीतसिंह

(हरिद्वार)रोशनाबाद नवोदय नगर:-आज नगर पालिका अध्य्क्ष राजीव शर्मा एवं हरिद्वार एसडीएम गोपाल सिंह चौहान ने नवोदय नगर के शिवालिक गंगा विहार की गली नम्बर 3, 4 और ग्रीन एनक्लेव का भृमण कर बदहाल रोड, जलभराव का संज्ञान लिया। कुछ दिनों पूर्व भी चेयरमैन राजीव शर्मा ने इस छेत्र का भृमण किया था, वँहा के निवासियों ने बताया की आजतक किसी भी जनप्रतिनिधि ने इस बाबत कोई भी संज्ञान नही लिया। छेत्र निवासियों में चेयरमैन राजीव शर्मा और एसडीएम गोपाल सिंह चौहान के साथ आने से खुशी की लहर है और विश्वास है कि अब उनको जल्द पानी भराव ओर गंदगी से छुटकारा मिल सकेगा। एसडीएम चौहान और चेयरमैन राजीव शर्मा ने बताया कि जल्द ही इनपर काम होगा ओर साथ ही नवोदय नगर की अन्य सड़को ओर नालियों पर जंहा जलभराव और खराब रोड है उनपर भी प्रार्थमिकता से काम करवाया जाएगा। कुछ दिनों पहले ही चेयरमैन राजीव शर्मा जी ने टिहरी विस्थापित कॉलोनी में नाली निर्माण कार्य का भी उद्घाटन किया था। जिससे वँहा के लोगों को जलभराव से निजात मिलने की अपार खुशी है। सभी को अवगत करवाना है कि नवोदय चौक पर बरसात के पानी से बने बड़े गढ़े पर चैम्बर बनाना, 90 फ़ीट रोड पर अतिक्रमण और बड़े बड़े ट्रेलर ट्रक पार्किंग से निजात दिलवाना, नवोदय चौक पर हाईमास्ट लाइट लगवाना ओर हाई डेफिनिशन कैमरे लगवाना भी नगर पालिका की प्रार्थमिकता रहेगी। भाई राजीव शर्मा जी के इन प्रयासों के लिए नवोदय नगर वासियों की ओर से धन्यवाद, साधुवाद। इस अवसर पर श्री अविनिश मिश्रा, कैलाश भंडारी, धर्मेंद्र बिशनोई, पंकज शर्मा, धूम सिंह नेगी, अवधेश राय, सुधीर मेहता, दीपक मेहता, प्रदीप चंदेल, अशोक शर्मा सहित वरिष्ठ कनिष्ठ कार्यकर्ता और छेत्रवासी मौजूद थे।

By PARIPATI NEWS

PARIPATI NEWS MEDIA GROUP