Spread the love


हरिद्वार परिपाटी न्यूज़ /संवाददाता- विजेंद्र सिंह सैनी
रोशनाबाद, अलौकिक सेवा समिति व बहु उदय सेवा संस्थान और अलौकिक व्यापार मंडल ब्रह्मपुरी रावली महदूद मे अध्यक्ष सरदार कोमल सिंह के नेतृत्व में पेट्रोल ,गैस के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी पर रोष जताते हुए विरोध जताया । अध्यक्ष सरदार कोमल सिंह ने कहा कि एक तरफ मंदी की मार झेल रही जनता ऊपर से घटता व्यापार आर्थिक रूप से जनता व्यापारोयो की कमर तोड़ रहा है व्यापारी भूखमरी की कगार पर खड़ा है । उसे राहत देने की बजाय लगातार बढ़ते पेट्रोल गैस के दामो से सरकारें आम जनता का शोषण कर रही है । कोरोना काल से पहले से व्यापारीवर्ग परेशान है आमजनमानस के कमाई के साधन खत्म हो गए है ।आम जनता सरकारों से राहत की उम्मीद लगाए बैठी थी लेकिन अब बढ़ती महंगाई की डबल मार जनता पर पड़ रही है ओर कोई सुध लेने वाला नही । मंडल के महामंत्री डॉoसंजय पाल ने संयुक्त रूप से कहा कि लगातार पेट्रोल और गैस के बढ़ते दामो से आम जनजीवन की सभी वस्तुएं महंगी होती जा रही है! सब्जियों के दाम बढ़ते जा रहे है !ट्रांसपोर्ट महंगा होने से रोजाना दिनचर्या की सभी वस्तुओं के दाम आसमान पर पोहच रहे है। आमजनमानस इस समय मंदी की मार से गुजर रहा है बढ़ती महंगाई उसे ओर तोड़ रही है रोज रोज बढ़ते पेट्रोल डीजल गैस के दामो पर सरकार का अंकुश नही रहा जिसकी मार सबसे ज्यादा व्यापारीवर्ग ओर आमजनमानस भुगत रहा है। विरोध जताने वालो में मुख्य रूप से ईश्वर पाल ,डा आरिफ खान ,चमन लाल ,मनोज टेलर ,गौरव चौहान, कन्हैया ,जोगिंदर सिंह, संजय दीक्षित ,राजेश कुमार आलू वाले, अपियंक गौतम, हिमांशु बंसल ,सोनू किराना ,सोनू मनी ट्रांसफर ,अंकिता दुबे ,अजय कुमार, राकेश कुमार गुप्ता, मिश्रीलाल, शिवा गुप्ता ,रामरक्षा यादव आदि उपस्थित रहे!

By PARIPATI NEWS

PARIPATI NEWS MEDIA GROUP