Spread the love

हरिद्वार परिपाटी न्यूज़/ संवाददाता संदीप कुमार सैनी- पुलिस चौकी इमली खेड़ा , थाना कलियर के हकीमपुर तुर्रा गांव में दो भाइयो सुक्कड़ व धर्मपाल उर्फ मंगलोरी का घर में खाना खाते समय किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था जिसमें बड़े भाई सुक्कड़ पुत्र काला राम निवासी हकीमपुर तुर्रा के द्वारा झगड़े में चाकू उठा लिया तथा छीना झपटी में चाकू छोटे भाई धर्मपाल उर्फ मंगलोरी के लग गया जो मौके पर घायल हो गया , जिसको उसके अन्य परिजनों व गांव वालों के द्वारा रुड़की हॉस्पिटल ले जाया गया रास्ते में ही उसके द्वारा दम तोड़ दिया गया , मृतक के छोटे भाई विकास उर्फ छोटू की तहरीर के आधार पर थाना कलियर पर मु. अ. स. 55/21 धारा 304 ipc का अभियोग पंजीकृत किया गया, घटना स्थल का निरीक्षण व साक्ष्य संकलन किया गया , मुकदमा उपरोक्त मैं आज दिनांक 9-2-2021 को दौराने विवेचना अभियुक्त सुकड़ को मय आला कत्ल (छुरा) के सैनी ढाबा , भगवानपुर – इमलीखेड़ा रोड से गिरफ्तार किया गया अभियुक्त को माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है
गिरफ्तार अभियुक्त :– सुक्कड़ पुत्र स्व. कालाराम निवासी हकीमपुर तुर्रा , चौकी इमलीखेड़ा, थाना कलियर

पुलिस टीम :-
1:- si जगमोहन सिंह रमोला – थानाध्यक्ष कलियर
2:- si गंभीर तोमर – चौकी प्रभारी इमलीखेड़ा
3:-का. दिनेश चौहान , इमलीखेड़ा कलियर
4:- का. दीपक रावत , इमलीखेड़ा, कलियर
5:- का. चालक संजीव , थाना कलियर

By PARIPATI NEWS

PARIPATI NEWS MEDIA GROUP