Spread the love

संवाददाता – दीपक तोमर

रेहड़ बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) अज्ञात चोरों ने रविवार की रात खेत मे लगी पंप सेट की इंजन चोरी करके ले गयें।पीड़ित किसान ने अज्ञात के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की हैं।
गाँव अमाननगर(हर्रायवाला) निवासी शीशराम सिंह पुत्र रिक्खी सिंह का खेत गाँव के नजदीक हैं। पीड़ित किसान शीशराम सिंह ने बताया कि फसलों की सिंचाई के लिये खेत में लगे ट्यूबवेल पर पंप सेट लगा रखा था। जो रविवार की रात चोरी हो गया। पीड़ित को घटना का पता सोमवार की सुबह लगा। थानाध्यक्ष विजेन्द्र सिंह ने तहरीर मिलने की पुष्टि करतें हुए कार्यवाही करने की बात कही हैं।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *