Spread the love

संवाददाता – जितेंद्र कुमार तोमर

ताजपुर बिजनौर (पीपीएन) आज नूरपुर के पास ग्राम टन्ढेरा में आभा फाउंडेशन के द्वारा एक गरीब लड़की की शादी कराई गई जिसमें सारा दहेज खाना और सभी तरह का खर्च जो लगभग ₹200000 के करीब होता है वह सव फाउंडेशन के द्वारा उठाया गया आभा फाउंडेशन के द्वारा इससे पहले भी चांदपुर स्याऊ के फादर स्कूल में 28 लड़कियों का विवाह कराया गया था वह 29 शादी थी जिसमें आभा फाउंडेशन के द्वारा निर्णय लिया गया । कि अब से शादी लड़की के घर जा कर ही संपन्न कराएंगे जिससे की बेटी की डोली उसके घर से ही उठे यह आभा फाउंडेशन बहुत ही अच्छा कार्य कर रहा है इससे किसी गरीब की बेटी धन के अभाव में बिना शादी के ना रहे

अगर ऐसी सोच सभी की हो तो किसी की बेटी कुंवारी नहीं रहेगी आभा फाउंडेशन की अध्यक्ष आभा सिंह ने कहा कि इस संगठन में किसी भी तरह का किसी और का फंड नहीं लिया जाता पूरी तरह से इसमें हमारा ही पैसा लगा है शादी का पूरा खर्च हम अपने पास से ही उठाते हैं और यह कार्य निरंतर चलता रहेगा जब तक हम रहेंगे और हमारे बाद हमारे बच्चे इस कार्य को करते रहेंगे इस शादी में बीजेपी के धामपुर विधायक अशोक कुमार राणा आभा फाउंडेशन की अध्यक्ष आभा सिंह उनके पति पुष्पराज सिंह उनके पुत्र आदित्य सिंह ज्योति राणा शुभम वालिया राजीव त्यागी भगवान दास सैनी मोहित कुमार अनूप कुमारड डॉक्टर जितेंद्र कुमार अमित कुमार शर्मा व अन्य लोग उपस्थित रहे
रिकॉर्डर :-

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *