Spread the love

संवाददाता प्रमेंद्र नारायण

हरिद्वार परिपाटी न्यूज़- बहादराबाद के ग्रामीण क्षेत्र दौलतपुर में आज इतिहास के पन्नों में पहली बार एक ऐसा अध्याय जुड़ने के लिए जा रहा है कि जब हिंदुस्तान के अंदर पहली बार किसी को 1 दिन का हरिद्वार के ग्रामीण क्षेत्र की .लड़की एक दिन के लिए बनेगी सीएम आपको बताते चलें की बहादराबाद के ग्रामीण क्षेत्र दौलतपुर की बेटी सृष्टि गोस्वामी को यह अवसर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के द्वारा दिया गया है जनपद हरिद्वार की सृष्टि गोस्वामी को बालिका दिवस के अवसर पर दिनांक 24 जनवरी 2021 को 1 दिन की मुख्यमंत्री बनाया जाएगा बतौर मुख्यमंत्री की भूमिका में सृष्टि उत्तराखंड में हुए विकास कार्यों की समीक्षा करेगी साथ ही विभागों के अधिकारी योजनाओं पर पांच 5 मिनट का प्रेजेंटेशन देंगे आपको बताते चलें की सृष्टि के पिता प्रवीण पुरी दौलतपुर में ही एक छोटी सी किराने की दुकान चलाते हैं सृष्टि की मां सुधा गोस्वामी एक ग्रहणी है 1 दिन की सीएम सृष्टि गोस्वामी को 2018 में बाल विधान सभा संगठन में बाल विधायक भी चुना गया था।
सृष्टि के पिता प्रवीण पूरी से जब बात की गई तो उन्होंने कहा कि आज उनका सर फक्र से ऊंचा हो गया है कि उनकी बेटी को आज एक ऐसा मुकाम हासिल हुआ है जो कि पूरे हिंदुस्तान में पहली बार होने जा रहा है 1 दिन का मुख्यमंत्री बनने का जो अवसर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दिया है उसका हम दिल से आभार व्यक्त करते हैं
वही सृष्टि की मां सुधा गोस्वामी का !कहना है की जो मुकाम उसने हासिल किया है उससे एक संदेश देश के हर माता-पिता को मिलेगा की बेटियों को कभी आगे बढ़ने से रुकना नहीं चाहिए क्योंकि जितना हक बेटों का है उतना ही बेटियों का भी है बेटी को बेटों के समान ही मान ना चाहिए क्योंकि बेटों की तरह बेटी भी हर वह मुकाम हासिल कर सकती है जो एक बेटा कर सकता है।

By PARIPATI NEWS

PARIPATI NEWS MEDIA GROUP