Spread the love

पत्रकार-बिक्रमजीत सिंह

हरिद्वार पीपीएन:-भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रदेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाते हुए नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने शिवालिक नगर स्थित अटल वाटिका में युगपुरुष को श्रद्धासुमन अर्पित किया । पंडित महामना मदन मोहन मालवीय जी को भी उनकी जयंती पर भावपूर्ण स्मरण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी । अटल जी की स्मृति में शिवालिक नगर नगर पालिका में बनी अटल वाटिका पर आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि अटल जी का व्यक्तित्व अनुपम व अद्वितीय था । एक राजनेता साहित्यकार , देश भक्त कवि तथा कुशलवक्ता के रूप में अटल जी ने

अपना स्थान आम जनमानस के हृदय में बनाया था । आज भी लोग लोकसभा में उनके उद्बोधन उनकी रचनाओं को सुनते हैं । अटल जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजपा धर्मेंद्र बिश्नोई , युवा मोर्चा अध्यक्ष गौरव रौतेला ,महामंत्री अंशुल शर्मा ,उपाध्यक्ष गौरव गुर्जर , सभासद पंकज चौहान बबीता चौधरी , सुमन शर्मा , उपाध्यक्ष हिमांशु चौधरी ,मंत्री सोनिया अरोरा ,रविकांत गुप्ता , शीशपाल भनोट , वृंदावन बिहारी अरुण शर्मा , साहिब सिंह वालिया ,राजेश बालियान ,अमित मित्तल , पवन शर्मा ,

अमित भट्ट ,नवीन भट्ट , संचित डांगर, सुरेश मोहन ,रोहित चौहान, सत्येंद्र कुमार ,पुरुषोत्तम भारती , गौरव रस्तोगी ,पवन कुमार, एसपी भोटियाल ,रविंद्र उनियाल आदि अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

By PARIPATI NEWS

PARIPATI NEWS MEDIA GROUP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *