Spread the love

रिपोर्ट – सतवेन्दर सिंह गुजराल

बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) नूरपुर में नाहर सिंह मंदिर पर प्राचीन समय से लगते आ रहे ऐतिहासिक नरसिंह देवता के मेले में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद चढ़ाकर मनोकामनाएं मांगी।
नूरपुर से ग्राम राहुनंगली मार्ग पर प्राचीन समय से लगते आ रहे नाहर सिंह देवता के मंदिर पर वार्षिक मेले में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद चढ़ाकर मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना की मान्यता के अनुसार नरसिंह भगवान के मंदिर पर नारियल (गोले) का प्रसाद चढ़ाया जाता है।


प्राचीन काल में भगवान विष्णु के अवतार नरसिंह महाराज ने हिरना कश्यप का वध करने के बाद भ्रमण पर निकले थे। भ्रमण के दौरान नरसिंह महाराज कुछ समय के लिए इसी स्थान पर रुके थे।जिसके कारण से इस गांव का नाम नरसिंह रखा गया। जो वर्तमान में इस गांव को नाहर सिंह के नाम से जाना जाता है। तथा यहां पर पीपल का प्राचीन वृक्ष है। मान्यता है कि इस दिन मेले में नारियल (गोले) का प्रसाद चढ़ाकर मनोकामना मांगी जाती है, नरसिंह भगवान मांगी गई मनोकामना को पूर्ण करते हैं। तथा जिसमें कई लाख श्रद्धालु प्रसाद चढ़ाते हैं। भाद्रपद माह की अमावस्या की दोयज के बाद आने वाले प्रथम रविवार को प्राचीन काल से हर वर्ष यह मेला आयोजित होता है।
आयोजन में समिति के जितेंद्र चौधरी, अशोक चौधरी, वीरपाल सिंह, कपिल धनकड, विनीत धनकड़, राहुल चौधरी, शुभम निर्वाल, सचिन धनकड़, सुमेर सिंह सैनी सहित अन्य कई संभ्रांत व्यक्ति मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *