संवाददाता अखिलेश तोमर/परिपाटी न्यूज़ मीडिया
पीलीभीत (पीपीएन) ब्रह्चारीघाट के पास बिना नक्शे के विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी पर देर शाम को प्रशासन ने बुल्डोजर चलवा दिया। निर्माण ध्वस्त होते ही कब्जेदारों में खलबली मच गई।ब्रह्चारी घाट से पहले एक खाली जमीन के टुकड़े पर कॉलोनी विकसित की जा रही थी। डीएम के पास इसकी शिकायत पहुंची तो उन्होंने जांच कराई। तब बिना नक्शे और बाढ़ क्षेत्र में पाए जाने पर डीएम पुलकित खरे ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। डीएम के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट अरुण कुमार सिंह राजस्व टीम और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। दो जेसीबी की मदद से अवैध कालोनी में प्लाटों की भरी गई नींव और दीवारों को ध्वस्त करा दिया गया कई प्रधानमंत्री आवासों का है निर्माण
इस अवैध कालोनी में कई प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत आवास बने हुए है। हालांकि कार्रवाई के दौरान आवास नहीं तोड़े गए। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि पीओ डूडा से रिपोर्ट लेने के बाद कार्रवाई की जाएगी।नईम नाम चर्चा में, एफआईआर की तैयारी
यह अवैध कालोनी किसकी है, अभी तक जिला प्रशसन ने खुलासा नहीं किया, पर किसी नईम के नाम के युवक की ओर से कालोनी विकसित किए जाने की बात प्रशासनिक जांच में सामने आई है।
बिना नक्शे और बाढ़ क्षेत्र में अवैध कालोनी विकसित की जा रही थी, जिस पर कार्रवाई की गई है। इस कालोनी पर प्लाटिंग करने का नाम नईम बताया जा रहा है। पूरी पड़ताल की जा रही है। मामले में एफआईआर भी कराई जााएगी।