Spread the love

संवाददाता – कुलदीप भार्गव

बिजनौर (पीपीएन) समस्त एमओआईसी को अधिक कुपोषित बच्चों का चिन्हांकन कर उन्हे जिला अस्पताल स्थित एनआरसी में भिजवाने के निर्देश, जिले के समस्त क्षय रोगियों की शत प्रतिशत एच0आई0वी0 जांच कराना सुनिश्चित करे cmo- जिलाधिकारी रमाकान्त पाण्डेय
जिलाधिकारी रमाकान्त पाण्डेय ने समस्त एमओआईसी को निर्देश देते हुए कहा कि अधिक कुपोषित बच्चों का चिन्हांकन कर उन्हे जिला अस्पताल स्थित एनआरसी में भिजवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि जिले के समस्त क्षय रोगियों की शत प्रतिशत एच0आई0वी0 जांच कराना सुनिश्चित करे तथा कल आयोजित होने वाले कोविड वैकशिनेशन सत्र की समस्त तैयारी पूरी कर ली जाये और डाटा फिडिग में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाये। उन्होंने जननी सुरक्षा योजना के गुणवत्तापूर्वक संचालन के लिए सभी एमओआईसी निर्देश दिए कि संस्थागत डिलीवरी केस बढ़ाएं ताकि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों की विश्वस्नीयता में वृद्वि हो सके।
जिलाधिकारी श्री पाण्डेय आज शाम 03ः30 बजे कलेक्टेªट के सभागार में आयोजित राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दे रहे थे।
उन्होनंे कहा कि शासन की स्पष्ट मंशा है कि स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ निःशुल्क रूप में पूर्ण गुणवत्ता के साथ जनसामान्य को प्राप्त हो। उन्होंने सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों को कड़े निर्देश दिये कि जिले में जननी सुरक्षा योजना का संचालन पूर्ण गुणवत्ता और मानक के अनुरूप करें और प्राथमिक एंव सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों की विश्वसनीयता को बढ़ाना सुनिश्चित करें ताकि प्राईवेट नर्सिगं होम में प्रसव कराने का जन सामान्य का रूझान कम से कम से हो सके। उन्होनंे निर्देश दिये कि जो चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी अपने कार्य में शिथिलाता बरत रहे है और अपने कर्तव्यांे के प्रति असंवेदनशील हैं, उनको तत्काल सेवा मुक्त किया जाए और उनके स्थान पर कर्मठ और निष्ठावान कर्मियों को नियुक्त किया जाए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि आशाओं का भुगतान भी जल्द से कराना सुनिश्चिित करें। उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिये की फैमिली प्लैनिंग का प्रतिशत कम होना एक गंभीर चिन्ता का विषय है इसको भी ध्यान से देखा जाना जरूरी है तथा आरसीएच पोर्टल पीएमएमविवाई में महिलाओं व बच्चों के रजिस्टेशन के प्रतिशत पर कमी को बढाने के निर्देश स्वास्थ्य अधिकिारियों को दिये। उन्हेांने आरबीएसके, एनबीसीपी, पुनरीक्षित राष्ट्रीय क्षय रोग कार्यक्रम, एम0डी0आर/ एक्स0डी0आर, राष्ट्रीय वैक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम, एच0आई0वी0/एड्स नियन्त्रण कार्यक्रम, राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन, जैम पोर्टल, इन्फैक्सन प्रीरीवेशन ट्रैनिंग, कायाकल्प स्कोरर्स आदि सभी विन्दुओं पर गहनता से विचार विर्मश कर उपस्थित अधिकारियों को सभी कार्यक्रमों में निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष कार्य पूर्ण गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिये। उन्होने समस्त एमओआईसी को निर्देश देते हुए कहा कि टीकाकरण कार्य में लापरवाही न बरती जाये और जिन जगहों पर लक्ष्य के सापेक्ष कम टीकाकरण कार्य हुआ है, वहाॅ सुधार करना सुनिश्चित करे।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी कामता प्रसाद सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 विजय कुमार यादव, जिला मलेरिया अधिकारी बृजभूषण के अलावा सभी उप मुख्य चिकित्साधिकारी तथा एमओआईसी मौजूद थे।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *