Spread the love

संवाददाता-जितेंद्र कुमार तोमर/परिपाटी न्यूज़ मीडिया

नूरपुर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की जिला संयोजिका एवं आभा फ़ाउण्डेशन की संस्थापिका आभा सिंह ने आज डायमंड सिटी, मुरादाबाद रोड नूरपुर स्थित अपने कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश द्वारा चलाए जा रहे “मेरा परिवार, भाजपा परिवार” सदस्यता अभियान के अंतर्गत शिविर का आयोजन किया ।शिविर में भारी संख्या में नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों को 7505 403 403 पर मिस्ड कॉल कराकर सदस्य बनाया तथा सभी का आदरपूर्वक भाजपा परिवार में स्वागत किया ।उन्होंने बताया कि

वह अपनी टीम के साथ इस अभियान में निरंतर लगी हुई हैं और नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के गाँवों व अपने कार्यालय पर शिविर का आयोजन कर लोगों को सदस्य बनाया जा रहा है । आभा सिंह ने इस अवसर पर उपस्थितजनों को सम्बोधित कर कहा कि भाजपा एक परिवार है, कार्यकर्ता ही उसकी पूंजी हैं जिनकी मेहनत और संघर्ष के दम पर भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। कार्यकर्ता पार्टी की नींव होते हैं जो पार्टी का भविष्य तय करते हैं, उन्हीं कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों के कारण आज देश के कोने-कोने में देशहित में समर्पित भारतीय जनता पार्टी का ध्वज फहरा रहा है। भारतीय जनता पार्टी भारत के भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है ।उन्होंने सभी से राष्ट्रनिर्माण के इस महायज्ञ में अहम योगदान देते हुए अपने परिचितों को भी इस अभियान से जोड़ेने का आह्वान किया ।इस अवसर पर चश्मों का वितरण भी किया गया । कुछ दिन पूर्व आभा फ़ाउंडेशन द्वारा स्योहारा ब्लाक के ग्राम रतनपुरा में नि:शुल्क जाँच, चिकित्सा परामर्श एवं दवाई वितरण शिविर का आयोजन कराया गया था । जिसमें कुशल चिकित्सकों द्वारा नेत्र, शुगर, ब्लड प्रेशर आदि की जाँच एवं खांसी, जुकाम, बुख़ार, पेट दर्द आदि बीमारियों पर परामर्श के साथ नि:शुल्क दवाइयों का वितरण किया गया था जिसका भारी संख्या में ग्रामवासियों ने लाभ उठाया था । शिविर में जाँच के बाद जिन लोगों को चश्मे की आवश्यकता पायी गयी थी, उन लोगों को आज चश्मे प्रदान किए गए ।चश्मे पाकर सभी के चेहरे खिल उठे और सभी ने श्रीमती आभा सिंह जी और आभा फ़ाउंडेशन का आभार व्यक्त किया । आभा सिंह ने कहा कि आभा फ़ाउंडेशन सतत जनसेवा के कार्य में लगा हुआ है और निरंतर गाँव-गाँव में ऐसे शिविरों का आयोजन कर लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएँ प्रदान कर रहा है

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद