
संवाददाता- डॉ. जितेंद्र कुमार तोमर/परिपाटी न्यूज़ मीडिया
नूरपुर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की जिला संयोजिका व आभा फाउंडेशन की संस्थापिका आभा सिंह लंबे समय से निरंतर नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत लोगों के बीच पहुंचकर भाजपा सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक जानकारी दे रही हैं !और योजनाओं को तैयार कराने में अपने

फाउंडेशन के माध्यम से लोगों का सहयोग कर रही हैं, आभा सिंह क्षेत्र में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के साथ ही सिलाई सेंटर आदि के माध्यम से बेटियों को आत्मनिर्भर व सशक्त बना रही हैं साथ ही जरूरतमंदों के परिवारों की बेटियों का अपने खर्च पर विवाह कराकर समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच लाने का कार्य कर रही हैं और जन सेवा के दृढ़ संकल्प के साथ यह सेवा कार्य निरंतर गतिशील है इसी क्रम में आभा सिंह ने आज डायमंड सिटी, मुरादाबाद रोड नूरपुर स्थित अपने कार्यालय पर ”मेरा परिवार, भाजपा परिवार” में भाजपा सदस्यता अभियान के अंतर्गत शिविर लगाकर नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों की भारी संख्या में सदस्यता कराई तथा सभी का भारतीय जनता पार्टी परिवार में स्वागत किया।


