Spread the love

पत्रकार-बिक्रमजीत सिंह

हरिद्वार पीपीएन:–हरिद्वार पुलिस ने फर्जी आईपीएस बन कर पुलिस पर रौब ग़ालिब करने वाले को गिरफ्तार किया है।खुद को 2018 बैच का आईपीएस बताकर रहने के लिए गेस्ट हाउस और सुरक्षा के लिए सिपाही की मांग करने वाले युवक को हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

आज गुरुवार को पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश करेगी।पुलिस के मुताबिक बुधवार को एक व्यक्ति ने सीओ सिटी अभय प्रताप सिंह को खुद को 2018 बैच का आईपीएस अधिकारी बताकर अपने साथ ही दोस्त के लिए भी रहने को गेस्ट हाउस दिलाने की बात कही। जबकि नगर कोतवाली से कांस्टेबल भेजने के लिए भी कहा। पहले तो वो उनकी बात पर सोचने को मजबूर हो गए। लेकिन बाद में जब उन्हें शक हुआ तो नगर कोतवाली प्रभारी के नेतृत्व में टीम बनाकर इस व्यक्ति के बारे में जानकारी जुटाने के निर्देश दिए। काफी जांच पड़ताल और जानकारी जुटाने के बाद सामने आया कि इस नाम का कोई व्यक्ति 2018 बैच का आईपीएस अधिकारी नहीं है। इतनी ही देर में खुद को आईपीएस बताने वाला व्यक्ति नगर कोतवाली आ गया। एसएसआई अरविंद रतूड़ी को अपने पद का रौब दिखाते हुए रहने खाने पीने के साथ ही वाहन आदि की व्यवस्था करने के लिए कहने लगा। बस फिर क्या था कि पुलिस ने उसे कार्यालय में बैठाकर अपनी आईडी दिखाने के लिए कहा और सख्ती से पूछताछ की। पूछताछ में उसने बताया कि वह यूपीएससी की तैयारी कर रहा है। सीओ सिटी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी सागर वाघमारे (28) पुत्र न्यानोबा वाघमोड़े निवासी फ्लैट नंबर 302, दत्तात्रेय कॉम्प्लेक्स सी विंग, थाना निरूल, जिला ठाणे नवी मुंबई, महाराष्ट्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के बाद आज उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

By PARIPATI NEWS

PARIPATI NEWS MEDIA GROUP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *