Spread the love

पत्रकार-बिक्रमजीत सिंह

हरिद्वार पीपीएन:-अपर जिलाधिकारी, वित्त एवं राजस्व श्री बीर सिंह बुदियाल ने आज धान क्रय केंद्र लालढांग, लक्सर में खाद्य विभाग के क्रय केंद्र सुल्तानपुर, यूसीएफ के क्रय केंद्र गोरधनपुर, दाबकी कलां,

एवंखाद्य विभाग के धान क्रय केंद्र बहदराबाद का औचक निरीक्षण किया।धान क्रय केंद्र के प्रभारियों ने अपर जिलाधिकारी को बताया कि लक्सर में 900 कुंतल, गोरधनपुर में 1768.20 कुंतल तथाा

दाबकी कलां में 200 कुंतल की खरीद हो चुकी है।श्री बीर सिंह बुदियाल ने धान क्रय केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिए कि क्रय केंद्रों में किसानों को किसी भी तरह की कोई परेशानी नही होनी चाहिये।

उन्होंने कहा कि अगर किसी क्रय केंद्र के खिलाफ कोई शिकायत पायी जाती है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

By PARIPATI NEWS

PARIPATI NEWS MEDIA GROUP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *