Spread the love

पत्रकार-बिक्रमजीत सिंह

हरिद्वार पीपीएन:- 23/10/2021विपक्ष के पास नहीं है चुनाव लड़ने के लिए सकारात्मक विकास के मुद्दे : आगामी विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों की दृष्टि से रानीपुर विधानसभा के भाजपा शिवालिक नगर मंडल टिहरी विस्थापित कॉलोनी में शक्ति केंद्र संयोजको एवं कार्यकर्ताओं की बैठक में संगठन की दृष्टि से बूथ समितियों को मजबूत करने पर बल दिया गया भाजपा उपाध्यक्ष अतुल वशिष्ठ ने कहा कि विपक्षी दलों के पास चुनाव लड़ने के लिए मुद्दे नहीं है

इसीलिए राष्ट्र विरोधी ताकतों के साथ मिलकर कांग्रेस जैसे दल भोले-भाले किसानों की आड़ लेकर देश के विकास को लगातार बाधित करते आ रहे हैं अपने नेतृत्व की शह पर प्रदेश में भी कांग्रेसी विकास कार्यों को बाधित करते आ रहे हैं पूर्व में कांग्रेस के सत्ता में होने के बावजूद भी रानीपुर विधानसभा जैसे प्रमुख क्षेत्र में किसी भी कांग्रेसी के पास कांग्रेस सरकार द्वारा कराए गए किसी भी विकास कार्य के बारे में बताने को कुछ भी नहीं है उत्तराखंड बनने के बाद प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा पिछले साढे 4 वर्षों में धरातल पर जो कार्य दिखाई दे रहे हैं उससे जनता पूर्ण रूप से संतुष्ट है और विपक्ष में बेचैनी का आलम है

बैठक में सभासद चंद्रभान सिंह, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मनु रावत,मंडल सोशल मीडिया प्रभारी गौरव पुंडीर,अमरदीप सिंह रोबिन, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा शीतल पुंडीर,उपाध्यक्ष रितु ठाकुर,किसान मोर्चा उपाध्यक्ष आशीष शर्मा,सौरभ ठाकुर,आशुतोष कुमार,विकास राजपूत आदि उपस्थित रहे

By PARIPATI NEWS

PARIPATI NEWS MEDIA GROUP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *