Spread the love

पत्रकार:-बिक्रमजीत सिंह

हरिद्वार पीपीएन:- दिo 22/10/2021 आज रानीपुर विधायक आदेश चौहान के कैंप कार्यालय पर रानीपुर विधायक आदेश चौहान के समक्ष दर्जनों युवाओं ने कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी की रीती नीति से प्रभावित होके भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।विधायक आदेश चौहान ने सभी नए शामिल हुए लोगों को पुष्पमाला पहनाकर व भारतीय जनता पार्टी का झंडा देकर उनका स्वागत किया विधायक आदेश चौहान ने कहा कि कांग्रेस के नकारात्मक सोच के कारण जनता का कांग्रेस से मोहभंग हो रहा है और जनता का भाजपा में भारी झुकाव यह साबित करता है कि समाज का हर वर्ग भाजपा और मोदी सरकार की नीतियों से खुश होकर भाजपा के साथ चलना चाहता है और भाजपा परिवार का सदस्य बनना चाहते है

। विधायक आदेश चौहान ने कहा कि जब कांग्रेसी सत्ता में रहे तो क्षेत्र में किसी भी प्रकार के विकास कार्यों के लिए प्रयास नहीं कर रहे थे और आज भाजपा सरकार के द्वारा जब हर और विकास कार्यों की झड़ी लगी है तो अपने नकारात्मक सोच के कारण कांग्रेसी विकास को बाधित करने में लगे हैं उन्होंने कहा कि उत्तराखंड बनने के बाद जितना विकास कार्य पिछले साढे 4 वर्षों के कार्यकाल में विधान सभा रानीपुर का हुआ है उसे विपक्षी पचा नहीं पा रहे हैं सभी नए शामिल हुए लोगों के भविष्य की मंगल कामना करते हुए उन्हें पार्टी की गतिविधियों एवं समाज कल्याण हेतु काम करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों की प्रशंसा करते हुए भाजपा का सदस्य बन रहे हैं।भाजपा ही वह पार्टी है जिसमें राष्ट्रहित व विकास को प्राथमिकता दिया जा रहा है।

उन्होंने सभी कार्यकर्ताओ से पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार करने का आह्वान किया। सदस्यता ग्रहण करने के दौरान मंडल अनुसूचित मोर्चा के महामंत्री पवन वर्मा,उमेश पाठक,विनय चौहान,पंकज चौहान,सभासद अशोक मेहता आदि उपस्थित रहे। सदस्यता ग्रहण करने वालों मैं मुख्य रूप से आदित्य कुमार, सचिन ठाकुर,सुबोध कुमार, शिव कुमार,पंकज ठाकुर, अजीत कुमार,रमेश कुमार अभिषेक,लक्ष्य,कमल,सूरज कुमार, अनुराग आदि रहे।

By PARIPATI NEWS

PARIPATI NEWS MEDIA GROUP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *